- पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी दिलाने की मांग
UP Congress: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सीतापुर पहुंचे जहां उन्होंने एसआईआर के दबाव के चलते आत्महत्या करने वाले उमेश गौतम के आवास पर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। मुलाकात के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सीतापुर जिलाधिकारी से फोन पर बात कर पीड़ित परिजनों को एक करोड़ रूपये की त्वरित आर्थिक सहायता तथा परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की है। अजय राय ने कहा कि मृतक बीएलओ उमेश गौतम की मृत्यु अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है।

उन्होंने कहा, एसआईआर के नाम पर जिस प्रकार से सरकारी कर्मचारियों-बीएलओ पर चुनाव आयोग और प्रशासन की ओर से अनावश्यक कार्य का दबाव, मानसिक उत्पीड़न और लक्ष्य थोपे जा रहे हैं, वही इस घटना का मुख्य कारण प्रतीत होता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस घटना की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष जांच की मांग करती है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन परिस्थितियों और किन लोगों की जिम्मेदारी से उमेश गौतम को यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि पार्टी शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
SIR के कार्य में बीएलओ के रूप में लगे अनुदेशक उमेश गौतम जी द्वारा काम के अत्यधिक दबाव में आकर आत्महत्या करने की अत्यंत दुःखद घटना हृदयविदारक है।
सीतापुर के माननीय सांसद राकेश राठौर जी के साथ ग्राम पलिया, रामपुर कलां (जनपद-सीतापुर) पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना… pic.twitter.com/SxExTKHIWQ— Ajay Rai🇮🇳 (@kashikirai) December 30, 2025