उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

UP: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सीएम योगी के हाथों मिला नियुक्ति पत्र और स्मार्टफोन

UP: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सीएम योगी के हाथों मिला नियुक्ति पत्र और स्मार्टफोन

UP: राजधानी लखनऊ में लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन व नियुक्ति पत्र दिया। साथ ही ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस वितरित की। इनमें बच्चों की लंबाई और वजन मापने वाले उपकरण शामिल हैं। इससे बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की योजनाओं को गति मिलेगी।

साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की निगरानी बेहतर तरीके से हो सकेगी। इस मौके पर सीएम य़ोगी ने कहा कि ‘मैं विभाग से कह रहा था कि हर आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पास स्मार्टफोन होना चाहिए। हमारी महिला कार्यकत्री जो मेहनत करती हैं, उसका रियलटाइम डाटा हमें समय पर नही मिल पाता। इसकी वजह से डाटा अपलोड न होने की स्थिति में हमारी रैंकिंग कम रहती है। इसलिए, सभी को स्मार्टफोन देना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *