प्रयागराज: प्रयागराज जिले के घूरपुर के सारंगपुर में रविवार को एक बेकाबू कार ने हाईवे पर सात लोगों को टक्कर मार दी। घटना के दौरान कार चालक मौके से भागने लगा। इस दौरान दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक महिला, दो बच्चे और अन्य लोग घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची घूरपुर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए भेजा और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद कार चालक भागा और इरादतगंज के पहले सड़क पर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतकों के घरवालों की शिनाख्त कर रही है।