उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

Umesh Pal Hatyakand: पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम समेत तीन आरोपियों के खिलाफ उठाया बड़ा कदम

Umesh Pal Hatyakand: पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम समेत तीन आरोपियों के खिलाफ उठाया बड़ा कदम

Umesh Pal Hatyakand: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के चर्चित अधिवक्ता उमेश पाल हत्याकांड में फरार गुड्डू मुस्लिम समेत तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने आरोपी गुड्डू मुस्लिम, अरमान और साबिर के खिलाफ FIR दर्ज की है। बता दें कि पुलिस की ओर से इन 3 फरार आरोपियों के ऊपर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। अधिवक्ता उमेश पाल शूटआउट कांड में फरार 5-5 लाख के इनामी आरोपियों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। एयरपोर्ट थाने में पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम, अरमान और साबिर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एयरपोर्ट थाना अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने खुद तहरीर देकर ये एफआईआर दर्ज कराई है। ये एफआईआर बीएनएस की धारा 209 के तहत दर्ज की गई है। धूमनगनगंज थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे की विवेचना थाना अध्यक्ष एयरपोर्ट- विनय कुमार सिंह कर रहे हैं।

पुलिस ने आरोपियों को भगोड़ा घोषित किया

जानकारी के मुताबिक, उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े तीनों आरोपियों के खिलाफ 12 जून 2025 को कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू यानी गैर-जमानती वारंट जारी किया है। हालांकि, एनबीडब्ल्यू जारी करने के बाद भी अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसके बाद 13 नवंबर 2025 को कोर्ट से 83 बीएनएस का आदेश जारी किया गया है। इसके बाद पुलिस ने अभियुक्तों के घर पर नोटिस चस्पा कर उन्हें भगोड़ा घोषित किया था। पुलिस की इन कार्रवाईयों के बावजूद भी आरोपी फरार चल रहे हैं और उन्होंने विवेचक के समक्ष समर्पण नहीं किया है। इस कारण अब फरार चल रहे आरोपियों गुड्डू मुस्लिम, अरमान और साबिर के खिलाफ बीएनएस की धारा 209 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि 24 फरवरी 2023 को हुए उमेश पाल और दो सरकारी गनर शूटआउट कांड में गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान बिहारी अभियुक्त हैं। तीनों फरार चल रहे हैं और तीनों पर पांच-पांच लाख का इनाम भी घोषित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *