मनोरंजन

रामचरण-उपासना के घर हुआ जुड़वां बच्चों का जन्म, चिरंजीवी ने साझा की खुशखबरी

रामचरण-उपासना के घर हुआ जुड़वां बच्चों का जन्म, चिरंजीवी ने साझा की खुशखबरी

एंटरटेनमेंट डेस्‍क: साउथ सिनेमा एक्‍टर रामचरण दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी उपासना ने 31 जनवरी को हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। रामचरण के पिता चिरंजीवी ने इसका ऐलान करते हुए बताया है कि डिलीवरी के बाद बच्चे और मां दोनों स्वस्थ हैं।

चिरंजीवी ने ऑफिशियल X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर लिखा- ‘बहुत खुशी और दिल से भरे आभार के साथ, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि रामचरण और उपासना को जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद मिला है, एक बेटा और एक बेटी। दोनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं और ठीक हैं। दादा-दादी के रूप में इन नन्हे मेहमानों का अपने परिवार में स्वागत करना हमारे लिए शुद्ध आनंद और दिव्य आशीर्वाद का पल है। हम सभी की प्रार्थनाओं, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं।- चिरंजीवी और सुरेखा।’

रामचरण-उपासना के घर हुआ जुड़वां बच्चों का जन्म, चिरंजीवी ने साझा की खुशखबरी

01 फरवरी को शेड्यूल की गई थी डिलीवरी

उपासना की डिलीवरी 1 फरवरी को सुबह 9 बजे के लिए शेड्यूल की गई थी, हालांकि किसी वजह से डिलीवरी 31 जनवरी को अपोलो हॉस्पिटल में की गई। जिस हॉस्पिटल में उपासना की डिलीवरी हुई है, वो उसकी वाइस प्रेसिडेंट भी हैं। आज चिरंजीवी मीडिया को संबोधित कर सकते हैं।

2023 में हुआ था बेटी का जन्म

रामचरण ने साल 2012 में उपासना कोनिडेला से शादी की थी। उपासन, अपोलो चैरिटी वाइस प्रेसिडेंट और बी पॉजिटिव मैगजीन की चीफ एडिटर हैं। वो भारत के पहले कोर्पोरेट हॉस्पिटल अपोलो हॉस्पिटल के फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी.रेड्डी की पोती हैं।

राम चरण और उपासना 9वीं क्लास से साथ पढ़ाई की थी, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों की सगाई दिसंबर 2011 में हुई और फिर 14 जून 2012 को दोनों ने हैदराबाद के टेंपल ट्रीज फार्म हाउस में शादी की। 20 जून 2023 को राम चरण की बेटी का जन्म हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *