उत्तर प्रदेश, राजनीति

सहारनपुर में पांच मजदूरों पर बजरी से भरा ट्रक पलटा, तीन लोगों की मौत

सहारनपुर में पांच मजदूरों पर बजरी से भरा ट्रक पलटा, तीन लोगों की मौत

सहारनपुर: जिले में सड़क किनारे टीन लगाकर सो रहे पांच मजदूरों पर बजरी से भरा ट्रक पलट गया, जिसमें तीन की दबकर मौत हो गई। दबे मजदूरों की चीखें सुनकर उनके साथी मौके पर पहुंचे। पुलिस को सचूना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

हादसे के बाद लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी पांच मजदूरों को बजरी के नीचे से बाहर निकाल लिया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि 2 घायलों को भर्ती कर लिया गया। मजदूर एक पुल के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। हादसा गुरुवार रात करीब 3 बजे थाना नागल में हुआ।

सड़क किनारे टीन लगा कर सो रहे थे

थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी असगर, इस्तकार, शौकीन, गुलफाम, और कर्मवीर मजदूर हैं। सहारनपुर-झबरेहड़ा मार्ग पर पुल बन रहा है। ये सभी लोग इसी पुल के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। गुरुवार रात मजदूर निर्माणाधीन पुल के पास सड़क किनारे टीन लगाकर सो रहे थे।

रात करीब 2 बजे गांव खेडा मुगल की ओर एक ट्रक बजरी लेकर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह टीन के अंदर सो रहे मजदूरों के ऊपर पलट गया। हादसे के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे।

दो घायलों का इलाज जारी

बजरी के नीचे दबे मजदूरों की आवाजें सुनाई दीं तो उन्हें निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर 2 घंटे बाद सभी पांच मजदूरों को बजरी के नीचे से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने असगर, इस्तकार और शौकीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गुलफाम और कर्मवीर का इलाज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *