देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया, स्पेशल स्टोरी

Train Cancelled: घूमने जाने का है प्लान तो हो जाइए सावधान! इस रूट की ट्रेनें हैं कैंसिल

Train Cancelled: घूमने जाने का है प्लान तो हो जाइए सावधान! इस रूट की ट्रेनें हैं कैंसिल

Train Cancelled: देश में रोजाना करोड़ों यात्री ट्रेन से सफर करते हैं. गर्मियों के महीनों में यात्रियों का यह नंबर और बढ़ जाता है. बच्चों की छुट्टियां, शादी फंक्शन और फैमिली प्रोग्राम के चलते लोगों को अपने शहर से बाहर जाना पड़ता है अक्सर ऐसे मौकों पर लोग पहले से ही पूरी प्लानिंग कर लेते हैं और ट्रेन टिकट बुक कर लेते हैं. लेकिन कई बार ट्रेनें कैंसिल हो जाती हैं. तो इससे पूरी यात्रा योजना बिगड़ सकती है. इसलिए यात्रा से पहले ताजा अपडेट देखना अब बेहद जरूरी हो गया है.

इस रूट के यात्रियों को होगी परेशानी

मई और जून तक इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी. जम्मू तवी डिवीजन में चल रहे इंजीनियरिंग कार्यों के कारण कई ट्रेनें अस्थायी रूप से रद्द की गई हैं, जिससे नियमित यात्रा करने वालों की योजना प्रभावित हो सकती है. अगर आप इसी मार्ग पर ट्रिप या घर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले से अपडेट देखना जरूरी है. बिना जानकारी टिकट कराने या सीधे स्टेशन पहुंचने पर असुविधा हो सकती है. बेहतर है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति, तारीख और विकल्पों की जांच कर लें, ताकि सफर बिना बाधा के पूरा हो सके.

इस वजह से कैंसिल की गई ट्रेनें

जम्मू तवी मंडल में इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड का काम जारी है, जिसके चलते कई ट्रेनों पर असर पड़ा है. पुलों के निर्माण और रेलवे लाइन को मजबूत करने की प्रक्रिया समय ले रही है. यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर संचालन को ध्यान में रखते हुए कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से रोकी गई हैं. रुद्रपुर और तराई क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेनें भी इस वजह से प्रभावित रहेंगी. ब्रिज नंबर 17, 163, 137 और 232 पर चल रहे कार्य के कारण रूट पर ब्लॉक लिया जा रहा है. इन सुधार कार्यों के पूरा होने के बाद इसी मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही ज्यादा सुरक्षित और व्यवस्थित होगी.

काठगोदाम से जम्मू तवी रूट की ट्रेनें कैंसिल

काठगोदाम से जम्मू तवी रूट पर जो यात्री सफर करने वाले हैं. उनके लिए जरूरी खबर है.

  • ट्रेन नंबर 12207 काठगोदाम-जम्मू तवी एक्सप्रेस 2 जून 2026 तक के लिए कैंसिल कर दी गई है.

  • ट्रेन नंबर 12208 जम्मूतवी–काठगोदाम एक्सप्रेस 31 मई 2026 तक कैंसिल कर दी गई है.

कानपुरकाठगोदाम रूट की ट्रेनें कैंसिल

  • ट्रेन नंबर 12209 कानपुर सेंट्रल–काठगोदाम एक्सप्रेस 2 जून 2026 तक कैंसिल की गई है.

  • ट्रेन नंबर 12210 काठगोदाम- कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 1 जून 2026 तक कैंसिल की गई है.

वैष्णो देवी जाने वाले ट्रेन कैंसिल

  • ट्रेन नंबर 14611 गाजीपुर सिटी–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 29 मई 2026 तक कैंसिल की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *