उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

Aaj ka Mausam: फिर बिगड़ेगा मौसम, UP-राजस्थान समेत नौ राज्यों में बारिश का अलर्ट

Aaj ka Mausam: फिर बिगड़ेगा मौसम, UP-राजस्थान समेत नौ राज्यों में बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। मौसम विभाग ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसका असर दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज यानी 3 फरवरी को उत्तर भारत के 7 राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके अलावा, 2 अन्य राज्यों में भी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। कुल मिलाकर 9 राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र शामिल हैं।

कोहरे के कारण 60 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित

वहीं, घने कोहरे के कारण दिल्ली से चलने वाली 60 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 7 से 8 घंटे की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यूपी में बारिश, बिहार में साफ मौसम

उत्तर प्रदेश में आज तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, सोनभद्र, महोबा, ललितपुर, झांसी, प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, मऊ, प्रतापगढ़ और बलिया समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं बिहार में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *