लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बुधवार (11 फरवरी) को अपना 10वां बजट पेश करेगी। यह अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा। इसका आकार 9 लाख 20 हजार करोड़ रुपये हो सकता है। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सुबह अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। उन्होंने बजट टैबलेट दिखाया। घर से निकलने के बाद हनुमान मंदिर में भी मत्था टेका।
इस दौरान मीडिया कर्मियों के सवालों पर वह मुस्कुराते नजर आए। उन्होंने कहा कि सर्वसमाज के लिए बजट हो, इसकी कोशिश की गई है। यह बजट प्रदेश के विकास की गति को तेज करेगा। बजट ऐतिहासिक होने वाला है। इससे पहले, सुबह साढ़े 9 बजे सीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इसमें बजट को मंजूरी दी गई।
विधानसभा में सपा का ‘मुखौटा’ प्रदर्शन
बजट सत्र की शुरुआत से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने अनोखे अंदाज में सरकार का विरोध किया। सपा विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत अन्य वैश्विक नेताओं के मुखौटे पहनकर विधानसभा परिसर पहुंचे। विपक्ष ने सरकार की आर्थिक नीतियों और कानून-व्यवस्था को लेकर नारेबाजी की।

नेता प्रतिपक्ष बोले- अभी पिछले साल का बजट इस्तेमाल नहीं हो पाया
उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने प्रदेश के बजट पर कहा, “पिछले वर्ष का बजट अभी तक इस्तेमाल नहीं हुआ है, उसके पिछले वर्ष का बजट भी उतना इस्तेमाल नहीं हो पाया है। ये बस संभावनाओं पर बजट बना लेते हैं और उतना पैसा एकत्रित नहीं कर पाते। चुनाव के मुताबिक तो वे बनाएंगे।
#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने प्रदेश के बजट पर कहा, "पिछले वर्ष का बजट अभी तक इस्तेमाल नहीं हुआ है, उसके पिछले वर्ष का बजट भी उतना इस्तेमाल नहीं हो पाया है। ये बस संभावनाओं पर बजट बना लेते हैं और उतना पैसा एकत्रित नहीं कर पाते…… pic.twitter.com/qTG3oIGoYo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
आबकारी मंत्री भ्रष्टाचार किसने किया है, सपाई जानते हैं
उत्तर प्रदेश के नितिन अग्रवाल ने प्रदेश के बजट पर कहा, “सभी के जनकल्याण और प्रदेश की 24 करोड़ जनता के लिए बजट होगा। बजट को लेकर समाजवादी पार्टी की प्रतिक्रिया पर उन्होंने कहा, “भ्रष्टाचार किसने किया है, यह तो वे लोग खुद जानते हैं, कौन-कौन भ्रष्टाचार में लिप्त रहा है। वे जानते हैं। लोकतंत्र में सबसे बड़ी शक्ति जनता की होती है। जनता का पूरा भरोसा सरकार पर है इसलिए 2022 में हम लौटकर आए थे। 2027 में भी हम लौटकर आएंगे।”
#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने प्रदेश के बजट पर कहा, "सभी के जनकल्याण और प्रदेश की 24 करोड़ जनता के लिए बजट होगा…"
बजट को लेकर समाजवादी पार्टी की प्रतिक्रिया पर उन्होंने कहा, "भ्रष्टाचार किसने किया है यह तो वे लोग खुद जानते हैं, कौन-कौन… pic.twitter.com/OoxplVGFwn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
बजट क्या होता है, यूपी विधानसभा स्पीकर ने बताया?
यूपी विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने राज्य के बजट पर कहा, बजट वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा होता है। सरकार को जो अगले वित्त वर्ष में योजनाएं लानी हैं, उन सबको लेकर पूरा बजट आज पेश किया जाएगा। मेरा सभी सदस्यों से निवेदन है कि पूरे बजट को पढ़ें और जनता के हित के तहत कौनसी योजना कहां आवश्यक है उसपर चर्चा करें।
#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने राज्य के बजट पर कहा, "बजट वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा होता है। सरकार को जो अगले वित्त वर्ष में योजनाएं लानी हैं, उन सबको लेकर पूरा बजट आज पेश किया जाएगा। मेरा सभी सदस्यों से निवेदन है कि पूरे बजट को पढ़ें और जनता के हित के… pic.twitter.com/XxOAH3GMeN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
अयोध्या सांसद बोले– भाजपा कभी भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी
अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “केंद्र का बजट देख लिया। केंद्र के बजट में उत्तर प्रदेश, अयोध्या के लिए कुछ नहीं है तो उसी पैमाने पर इनका बजट होगा। प्रदेश के किसानों, युवाओं, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों से इस बजट का कोई लेना-देना नहीं है। उम्मीद तो उससे की जाती है जो कभी उम्मीदों पर खरा उतरा हो, ये तो कभी उम्मीदों पर खरे उतरे नहीं। इनसे क्या उम्मीद की जाए?”
#WATCH | दिल्ली: समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने उत्तर प्रदेश बजट पर कहा, "केंद्र का बजट देख लिया और केंद्र के बजट में उत्तर प्रदेश, अयोध्या के लिए कुछ नहीं है… तो उसी पैमाने पर इनका बजट होगा। प्रदेश के किसानों, युवाओं, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों से इस बजट का… pic.twitter.com/8InXL3vbP8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
भूपेंद्र सिंह चौधरी बोले– बजट महिलाओं-गरीबों को समर्पित होगा
यूपी के पूर्व भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा, “बजट महिलाओं, गरीबों, किसानों, युवाओं को समर्पित होगा। उत्तर प्रदेश ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 9 वर्षों में जो विकास की यात्रा बढ़ाई है, उसे प्रदर्शित करने वाला बजट होगा और जो जनता की अपेक्षाएं हैं वह निश्चित रूप से इस बजट में पूरी होंगी।”
राम गोपाल बोले– गरीबों के घर तो उजाड़ दिए, अब बजट किसके लिए लाएंगे
सपा सांसद रामगोपाल यादव ने उत्तर प्रदेश के बजट पर कहा, “जब इस बजट(केंद्रीय बजट) पर जिसपर सबकी निगाहें थी वह झुक गई तो वहां कौनसा अच्छा बजट आएगा?…गरीबों के घर तो उजाड़ दिए, अब वे बजट किसके लिए लाएंगे?”
केशव बोले– बजट ऐतिहासिक होगा, विपक्ष सत्ता वियोग में विचलित
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “जनता की उम्मीदों पर गरीबों के उत्थान, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, अन्नदाताओं को सामर्थ्यवान और विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश बनाने के लिए आज का यह बजट ऐतिहासिक होगा, महत्वपूर्ण होगा। उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की महत्वकांक्षाओं को पूरा करने वाला होगा। विपक्ष सत्ता वियोग में विचलित है। 2027 तो बहुत निकट है, लेकिन 2047 तक भी न उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और न देश में कांग्रेस आएगी।”
बजट में किए गए हैं ठोस प्रावधान: ब्रजेश पाठक
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज प्रदेश के इतिहास का आंकड़ों के लिहाज से सबसे बड़ा बजट पेश होने जा रहा है। यह बजट राज्य के समग्र विकास को नई गति देगा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष फोकस करेगा। उन्होंने कहा कि पानी, बिजली, सड़क, स्कूल और अस्पताल जैसे बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को सशक्त बनाने के लिए बजट में ठोस प्रावधान किए गए हैं।
डिप्टी सीएम ने दावा किया कि यह बजट महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में मील का पत्थर साबित होगा। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला होगा और उत्तर प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा।
शिवपाल यादव बोले– यह बजट जनता के साथ धोखा ही धोखा है
समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश के बजट पर कहा, “यह बजट केवल भ्रष्टाचार के लिए है, जनता के साथ धोखा ही धोखा है।”