उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, देश-दुनिया, बिजनेस

चांदी आज ₹4 हजार बढ़ी और सोना हुआ ₹98 महंगा, अब जानिए दोनों की कीमतें

चांदी आज ₹4 हजार बढ़ी और सोना हुआ ₹98 महंगा, अब जानिए दोनों की कीमतें

नई दिल्‍ली: सोने और चांदी के दामों में बुधवार (18 फरवरी) को बढ़त देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 4 हजार रुपये बढ़कर 2.37 लाख रुपये पर पहुंच गई है। इससे पहले कल ये 2.33 लाख रुपये पर थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 98 रुपये महंगा होकर 1.52 लाख रुपये पर पहुंच गया है। सर्राफा बाजार में 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपये और चांदी ने 3.86 लाख रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था।

इससे पहले साल 2025 में सोना 57 हजार रुपये (75%) बढ़ा है। 31 दिसंबर, 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76 हजार का था, जो 31 दिसंबर 2025 को ₹1.33 लाख हो गया। वहीं, चांदी इस दौरान ₹1.44 लाख (167%) बढ़ी। 31 दिसंबर, 2024 को एक किलो चांदी ₹86 हजार की थी, जो साल के आखिरी दिन ₹2.30 लाख प्रति किलो हो गई।

सोना-चांदी 6 माह में कम से कम 10% और सस्ते हो सकते हैं

इक्विनॉमिक्स रिसर्च के फाउंडर और एमडी जी. चोक्कालिंगम ने कहा कि सोने-चांदी के साथ ही कॉपर जैसे इंडस्ट्रियल मेटल्स अत्यधिक अस्थिर रहेंगे। अगले 6 महीनों में इनके दाम कम से कम 10% और घट सकते हैं। वैश्विक आर्थिक विकास में मंदी, क्रिप्टोकरेंसी और टेक्नोलॉजी शेयरों में भारी गिरावट जैसे जोखिम कमोडिटी की कीमतों पर असर डाल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *