उत्तर प्रदेश, राजनीति

भदोही में कालीन फैक्ट्री में गैस लीक होने से तीन मैकेनिकों की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

भदोही में कालीन फैक्ट्री में गैस लीक होने से तीन मैकेनिकों की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

भदोही: जिले की एक कालीन फैक्ट्री में सोमवार को गैस लीक होने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसा औराई स्थित सूर्या कारपेट में फैक्ट्री में हुआ, जहां डाइंग हाउस के केबिन में वॉशिंग प्लांट से गैस लीक होने की खबर आई। यहां मोटर ठीक करने के लिए तीन मैकेनिक शीतला मिश्र (55), शिवम दुबे (32), राजकिशोर तिवारी (52) नीचे उतरे थे। कुछ ही सेकंड में गैस का असर इतना तेज हुआ कि तीनों बेहोश होकर गिर पड़े।

हादसा इतना तेजी से हुआ कि ऊपर खड़े कर्मचारी कुछ समझ नहीं पाए। चीख-पुकार सुनते ही कर्मचारी नीचे भागे और तीनों को निकालकर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर्स ने सभी को मृत घोषित कर दिया। तीनों मृतक मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। प्रशासनिक अधिकारी औराई स्थित फैक्ट्री पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

मामले की जांच कर रही पुलिस

जिलाधिकारी भदोही शैलेश कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान दयालापुर निवासी शितला मिश्र (55), सहसेपुर निवासी शिवम् दुबे (32) और मध्यप्रदेश के राजकिशोर तिवारी (52) के रूप में हुई है। तीनों इलेक्ट्रिशियन और मोटर मैकेनिक के रूप में कंपनी में काम करते थे। तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *