उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

यह कोई दुर्घटना नहीं हत्या है, फरसा वाले बाबा की मौत पर बोले Avimukteshwaranand

यह कोई दुर्घटना नहीं हत्या है, फरसा वाले बाबा की मौत पर बोले Avimukteshwaranand

Avimukteshwaranand: उत्तर प्रदेश के मथुरा में गोरक्षक चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत पर शनिवार को बवाल खड़ा हो गया. इसे लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह कोई दुर्घटना नहीं, हत्या है. इसे दुर्घटना कहकर आप उस व्यक्ति के साथ अन्याय कर रहे हैं. जीवन रक्षक की हत्या की जा रही है. बता दें कि फरसा वाले बाबा की मौत को पुलिस दुर्घटना बता रही है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि सारे दावे बेनकाब हो गए हैं. कैमरे के सामने बेखौफ खड़े होकर ये लोग किस तरह के दावे कर रहे थे कि किसी को कोई अधिकार नहीं है? उन्होंने कहा, ”अब स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि न सिर्फ गायें, बल्कि गौ रक्षकों को भी ट्रकों से कुचला जा रहा है, मानो बुलडोजर चलाया जा रहा हो, और कहा जा रहा है कि सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

...तो न्याय कैसे होगाअविमुक्तेश्वरानंद

वाराणसी में मीडिया से बातचीत में अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ये भी कहा, “जब रक्षक ही विनाशक बन जाए तो न्याय कैसे होगा? जो रक्षक होने का ढोंग करता है, वह असल में छल करने वाला है. उसकी पहचान होनी चाहिए. जब लोग उसे पहचान लेंगे, तो वह अपने आप हट जाएगा, और सही व्यक्ति सही काम करने के लिए आगे आएगा.” वहीं पुलिस का कहना है कि ‘फरसा वाले बाबा’ एक कंटेनर को रोकने का प्रयास कर रहे थे, तभी कोहरे की वजह से पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई. पुलिस का दावा है कि जिस कंटेनर को बाबा ने रोका था उसमें किराने का सामान पाया गया जबकि पीछे से आए ट्रक में तार लदे हुए थे. यह एक सड़क दुर्घटना है. गोवंश तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है. साथ ही अन्य उपद्रवियों की पहचान भी की जा रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *