बरेली: एसआरएमएस ट्रस्ट की ओर से श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट के 6वें सीजन का आगाज 03 अप्रैल को होगा, जबकि फाइनल मैच 12 अप्रैल को खेला जाएगा। श्रीराम मूर्ति स्मारक इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित एसआरएमएस क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए मेरठ, अमरोहा, बुलंदशहर, प्रयागराज, पीलीभीत, दिल्ली और बरेली में संचालित क्रिकेट एकेडमी की 12 टीमें एसआरएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंच रही हैं। यह जानकारी एसआरएमएस ट्रस्ट के सेक्रेटरी एवं बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक आदित्य मूर्ति ने दी।
आदित्य मूर्ति ने बताया कि बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए आयोजन समिति ने टूर्नामेंट की इनामी राशि भी इस बार बढ़ाई है। पिछले साल 2025 में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ एक लाख हजार रुपये और रनरअप टीम को ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया था, जबकि इस बार विजेता टीम को दो लाख रुपये और रनर अप टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को 11 हजार रुपये, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर को 5100- 5100 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। सभी मैचों में मैन ऑफ द मैच रहने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
टूर्नामेंट में शामिल होंगी ये टीमें
आदित्य मूर्ति ने बताया कि टूर्नामेंट में आईके कलेक्शन बरेली, एसएनएस बुलंदशहर, जीएसटी आरसीसी इलेवन बरेली, एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी बरेली, बजाज टेक्सटाइल अमरोहा, 22 यार्ड्स पीलीभीत, मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन, केपीएस क्रिकेट एकेडमी बरेली, एसआरएमएस किंग्स बरेली, आईके नेक्स्ट जनरेशन बरेली, तेजस्वी स्पोर्ट्स मेरठ, जीका इलाहाबाद की टीमें शामिल हो रही हैं। इन टीमों को चार ग्रुप ए, बी, सी और डी में रखा गया है। हर ग्रुप में 3-3 टीमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि फाइनल सहित टूर्नामेंट में 19 मैच खेले जाएंगे। प्रत्येक दिन 2-2 मैच होंगे। प्रत्येक ग्रुप में सभी टीमों को 2-2 मैच खेलने होंगे।
इस मैचों में जीतने वाली दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी। चारों क्वार्टर फाइनल मैच 09 और 10 अप्रैल को खेले जाएंगे। इसमें जीतने वाली टीम सेमी फाइनल में पहुंचेगी। दोनों सेमी फाइनल मैच 11 अप्रैल को होंगे। 12 अप्रैल को टूर्नामेंट का फाइनल मैच आयोजित होगा। सफेद गेंद से होने वाले टूर्नामेंट में सभी टीमों के खिलाड़ी रंगीन ड्रेस पहनेंगे।
टूर्नामेंट के लिए ग्रुप
- ग्रुप ए– आईके कलेक्शन बरेली, एसएनएस बुलंदशहर, जीएसटी आरसीसी इलेवन बरेली।
- ग्रुप बी– एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी बरेली, बजाज टेक्सटाइल अमरोहा, 22 यार्ड्स पीलीभीत।
- ग्रुप सी– मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन, केपीएस क्रिकेट एकेडमी बरेली, एसआरएमएस किंग्स बरेली।
- ग्रुप डी- आईके नेक्स्ट जनरेशन बरेली, तेजस्वी स्पोर्ट्स मेरठ, जीका इलाहाबाद।
टूर्नामेंट का कार्यक्रम
03 अप्रैल 2026
- पहला मैच दोपहर दो बजेः एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी बनाम बजाज टेक्सटाइल अमरोहा (ग्रुप- बी)।
- दूसरा मैच शाम 6.30 बजेः आईके कलेक्शन बरेली बनाम एसएनएस बुलंदशहर (ग्रुप- ए)।
04 अप्रैल 2026
- तीसरा मैच दोपहर दो बजेः आईके कलेक्शंस बरेली बनाम जीएसटी आरसीसी इलेवन बरेली (ग्रुप- ए)।
- चौथा मैच शाम 6.30 बजेः बजाज टेक्सटाइल अमरोहा बनाम 22 यार्ड्स पीलीभीत (ग्रुप- बी)।
05 अप्रैल 2026
- पांचवां मैच दोपहर दो बजेः एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी बनाम 22 यार्ड्स पीलीभीत (ग्रुप- बी)।
- छठा मैच शाम 6.30 बजेः जीएसटी आरसीसी इलेवन बरेली बनाम एसएनएस बुलंदशहर (ग्रुप- ए)।
06 अप्रैल 2026
- सातवां मैच दोपहर दो बजेः मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन बनाम एसआरएमएस किंग्स बरेली (ग्रुप- सी)।
- आठवां मैच शाम 6.30 बजेः आईके नेक्स्ट जनरेशन बरेली बनाम जीका इलाहाबाद (ग्रुप- डी)।
07 अप्रैल 2026
- नौवां मैच दोपहर दो बजेः मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन बनाम केपीएस क्रिकेट एकेडमी बरेली (ग्रुप- सी)।
- 10वां मैच शाम 6.30 बजेः आईके नेक्स्ट जनरेशन बरेली बनाम तेजस्वी स्पोर्ट्स मेरठ (ग्रुप-डी)।
08 अप्रैल 2026
- 11वां मैच दोपहर दो बजेः केपीएस क्रिकेट एकेडमी बरेली बनाम एसआरएमएस किंग्स बरेली (ग्रुप- सी)।
- 12वां मैच शाम 6.30 बजेः तेजस्वी स्पोर्ट्स मेरठ बनाम जीका इलाहाबाद (ग्रुप- डी)।
09 अप्रैल 2026
- 13वां मैच (पहला क्वार्टर फाइनल) दोपहर दो बजेः फर्स्ट पोजीशन ग्रुप- ए बनाम सेकंड पोजीशन ग्रुप- बी।
- 14वां मैच (दूसरा क्वार्टर फाइनल) शाम 6.30 बजेः फर्स्ट पोजीशन ग्रुप- सी बनाम सेकंड पोजीशन ग्रुप- डी।
10 अप्रैल 2026
- 15वां मैच (तीसरा क्वार्टर फाइनल) दोपहर दो बजेः सेकेंड पोजीशन ग्रुप- ए बनाम फर्स्ट पोजीशन ग्रुप- बी।
- 16वां मैच (चौथा क्वार्टर फाइनल) शाम 6.30 बजेः सेकंड पोजीशन ग्रुप- सी बनाम फर्स्ट पोजीशन ग्रुप- डी।
11 अप्रैल 2026
- 17वां मैच (पहला सेमीफाइनल) दोपहर दो बजेः मैच 13 और मैच 14 के विजेता के बीच।
- 18वां मैच (दूसरा सेमीफाइनल) शाम 6.30 बजेः मैच 15 और मैच 16 के विजेता के बीच।
12 अप्रैल 2026
19वां मैच (फाइनल मैच) शाम 6.30 बजेः मैच 17 और मैच 18 के विजेता टीम के बीच।