उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

CM Yogi की Warning- जिसे जहन्नुम जाना है, वह गजवा ए हिंद के नाम पर अराजकता पैदा करने का प्रयास करे

CM Yogi की Warning- जिसे जहन्नुम जाना है, वह गजवा ए हिंद के नाम पर अराजकता पैदा करने का प्रयास करे
  • जिन बच्चों के हाथों में कलमकिताब होनी चाहिए, उनके हाथों में आई लव मोहम्मदका पोस्टर देकर समाज में पैदा कर रहे अराजकताः योगी

CM Yogi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में एक तरफ विकास की बातें कहीं तो दूसरी तरफ खुले शब्दों में कहा कि मैं दंगाइयों को चेतावनी देने यहां आया हूं। सीएम ने शारदीय नवरात्रि व विजयादशमी के पूर्व बलरामपुरवासियों को 825 करोड़ की 124  विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि देवीपाटन मंडल को जल्द ही स्पोट्र्स कॉलेज भी देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर का निरीक्षण भी किया।

जिसे जहन्नुम जाना है, वह गजवा हिंद के नाम पर अराजकता पैदा करे

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग रहते भारत में हैं, लेकिन गजवा ए हिंद का नारा लेकर यहां राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने का कुत्सित कार्य कर रहे हैं। हिंदुस्तान की धरती पर गजवा ए हिंद नहीं होगा। भारत की धऱती दैवीय-अवतारी, देश के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों के आदर्शों से संचालित होगी। गजवा ए हिंद की कल्पना या सपना देखना भी जहन्नुम में जाने के टिकट का रास्ता देगा। जिसे जहन्नुम में जाना है, वह गजवा ए हिंद के नाम पर अराजकता पैदा करने का प्रयास करे।

छांगुर ने आंखों में झोंकी धूल, लेकिन उसके पाप का भी भर गया घड़ा  

सीएम ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि छद्म रूप में जो लोग ऐसी गतिविधियों में लिप्त हैं, वे कान खोलकर सुन लें कि देर-सबेर उनका हाल भी छांगुर जैसा ही होना है। जलालुद्दीन ने अपना उपनाम छांगुर बाबा रख दिया था, क्योंकि उसका उद्देश्य था कि हिंदु भ्रम में रहें और वह समाज की आंखों में धूल झोंकता रहे, लेकिन पापी कितना भी प्रयास कर ले, उसके पाप का घड़ा भरना ही है। धऱती मां उसे बर्दाश्त नहीं कर पाएगी। छांगुर जैसे दुष्कर्मियों व राष्ट्रद्रोही तत्वों के द्वारा बलरामपुर की धरती से यही कार्य किया जा रहा था। जो लोग हिंदुस्तान की धऱती पर रहकर भारत और हिंदू विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं, ऐसे कालनेमियों से सतर्क रहना होगा और सख्ती से जवाब देना होगा। स्थानीय प्रशासन व पुलिस को सजग करना होगा और इनकी गतिविधियों के बारे में शासन को अवगत कराना होगा, जिससे इन पर सरकार नकेल कस सके।

लातों के भूत बातों से नहीं मानते

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों को शांति व विकास अच्छा नहीं लगता, क्योंकि लातों के भूत बातों से नहीं मानते। इन्हें लगता है कि सरकार इनके सामने झुककर कार्य करेगी, लेकिन डबल इंजन सरकार का पहले दिन से निर्णय है कि अपराध व अपराधियों, गद्दारों व देशद्रोहियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य होगा। हमारी संवेदना बेटियों-बहनों, नौजवानों, गरीबों, किसानों, व्यापारियों-उद्यमियों, भारत को मां और महापुरुषों को सम्मान देने और भारतीय परंपरा-संस्कृति के प्रति आदर का भाव रखने वालों के लिए है। इन मूर्खों को यह भी नहीं पता कि आस्था के प्रतीकों को प्यार नहीं, सम्मान दिया जाता है। आस्था चौराहे पर प्रदर्शन की वस्तु नहीं, बल्कि अंतःकरण का विषय है।

यह कमजोर और कायर हैं। जिन बच्चों के हाथों में कलम, नोटबुक, विज्ञान व गणित की पुस्तकें होनी चाहिए, उनके हाथों में ‘आई लव मोहम्मद’ का पोस्टर देकर कुछ लोग समाज में अराजकता पैदा कर रहे हैं। उनकी जिंदगी तो बर्बाद है, लेकिन यह लोग बच्चों की जिंदगी भी बर्बाद करने पर आमादा है। सरकार ऐसी अराजकता को स्वीकार नहीं करेगी। जिसने भी कानून हाथ में लिया, राहगीरों पर हमला, बेटियों की सुरक्षा पर सेंध, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में आगजनी करने का दुस्साहस, पर्वों पर उपद्रव किया, बिना मांगे उसके जहन्नुम में जाने का टिकट कटवा देंगे।

जब भी दुस्साहस करोगे, वैसे ही पिटोगे, जैसे बरेली में पीटे गए हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास में हर व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। गांव-गांव का विकास हो रहा है। बिना भेदभाव युवाओं को नौकरी-रोजगार व नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है, फिर अराजकता कैसे। कुछ चंद लोगों को माहौल खराब करने की छूट नहीं देनी चाहिए। यह वही लोग हैं, जिन्होंने यूपी की भ्रष्ट सरकारों के साथ मिलकर प्रदेश के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था। जिनके दंगों के कारण प्रदेश में उद्योग, विकास व निवेश नहीं आता था। पिछले साढ़े आठ वर्ष में उनकी मंशा सफल नहीं हुई तो वे नए तौर तरीकें अपना रहे हैं। योगी ने दंगाइयों को सख्त लहजे में समझाया कि वे जितना सोचते हैं, उससे ज्यादा तैयारी हमारी पहले से रहती है। जब भी दुस्साहस करोगे, वैसे ही पिटोगे, जैसे बरेली में पीटे गए हो।

विकसित यूपी के लिए विकसित बलरामपुर जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश व बलरामपुर विकसित हो, इसके लिए पीएम ने शताब्दी संकल्प का विराट लक्ष्य रखा है। 2047 में शताब्दी महोत्सव (आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने) पर हमें आत्मनिर्भर व विकसित भारत चाहिए और इसके लिए उत्तर प्रदेश को भी आत्मनिर्भर व विकसित बनाना होगा। विकसित व आत्मनिर्भर यूपी के लिए बलरामपुर को भी आत्मनिर्भर व विकसित बनाना होगा। हमारी सरकार ने तय किया कि हर कमिश्नरी में विश्वविद्यालय होगा। देवीपाटन कमिश्नरी में आकांक्षात्मक जनपद बलरामपुर, सहारनपुर में मां शाकंभरी, मुरादाबाद में गुरु जंभेश्वर, अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह, मीरजापुर में मां विंध्यवासिनी और आजमगढ़ मंडल में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण किया है। अटल जी के नाम पर यूपी में मेडिकल यूनिवर्सिटी, बाबा गोरखनाथ के नाम पर गोरखपुर में आयुष विश्वविद्यालय, महात्मा बुद्ध के नाम पर कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना हो रही है। हर मंडल में अटल आवासीय विद्यालय बनाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *