उत्तर प्रदेश, राजनीति

यूपी में ब्राह्मण विधायकों की बैठक बनी सियासी मुद्दा, शिवपाल सिंह बोले- सभी हमारे यहां आएं

यूपी में ब्राह्मण विधायकों की बैठक बनी सियासी मुद्दा, शिवपाल सिंह बोले- सभी हमारे यहां आएं

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में विधानमंडल का शीतकालीन सत्र का बुधवार (24 दिसंबर) को चौथा दिन चल रहा है। सत्र के तीसरे दिन यानी मंगलवार शाम को कुशीनगर के भाजपा विधायक पीएन पाठक (पंचानंद पाठक) की पत्नी के जन्मदिन के नाम पर उनके लखनऊ आवास पर बैठक हुई। इसमें पूर्वांचल और बुंदेलखंड के 45 से 50 ब्राह्मण विधायक शामिल हुए। अब यह बैठक ‘ब्राह्मण विधायकों का कुटुम्ब’ के रूप में राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई है।

खास बात है कि इस बैठक में अन्य पार्टियों के भी ब्राह्मण विधायक पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बैठक में कहा गया कि अलग-अलग जाति के खांचों में कई जातियां तो पॉवरफुल हो गईं, लेकिन ब्राह्मण पिछड़ गए हैं। जाति की राजनीति में ब्राह्मणों की आवाज दबती जा रही है, उन्हें अनसुना कर दिया गया है। ब्राह्मणों के मुद्दों को उठाने जोर-शोर से उठाने के लिए यह जुटान हुई है। इसी बैठक को लेकर सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि ये लोग हमारी पार्टी में आएं, सभी को सम्मान मिलेगा।

सपा विधायक ने उठाया अरावली मामला

वहीं, विधानमंडल सत्र में सपा विधायक ने अरावली मामले को उठाया। सपा विधायक ने कहा कि पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने “सेव अरावली सेव लाइफ” का नारा लगाया। विधायकों ने सोनम वांगचुक को रिहा करने के लिए भी नारे लगाए। विधायक ने कहा कि अरावली जीवन दायिनी पर्वत श्रृंखला है। इसे बचाना चाहिए, क्योंकि ये इंसानों और जीव-जंतुओं के जिंदा रहने के लिए जरूरी है। सपा सदस्यों ने सदन के अंदर भी “सेव अरावली सेव लाइफ” के नारे लगाए।

सपा सदस्य बोले- 2022 में 17 लाख मौतें हुईं

कार्यवाही में सपा सदस्य ने प्रदूषण का मुद्दा उठाया और सरकार से सवाल पूछा कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए क्या किया जा रहा है। 2022 में 17 लाख मौतें प्रदूषण के कारण हुई हैं। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बिना स्थलीय निरीक्षण के एनओसी दे देता है। इस पर संबंधित विभाग के मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए और प्रदूषण रोकने के लिए हर किसी को आगे आना होगा। बीते तीन वर्षों में हमारी सरकार ने प्रदूषण नियंत्रित किया है। प्रदूषण बढ़ा नहीं है बल्कि कंट्रोल किया गया है।

वहीं, यूपी में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने यूपी सरकार द्वारा पेश किए गए अनुपूरक बजट को लेकर सवाल उठाए। उन्‍होंने कहा कि जब मूल बजट का 36-37 प्रतिशत ही खर्च हुआ है तो अनुपूरक बजट क्यों लाया गया है। कहा कि ये जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग है।

देश को अराजकता की राह पर ले जाना चाहता है विपक्ष: ब्रजेश पाठक

उधर, उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा ने प्रदेश को अराजकता की आग में झोंका। प्रदेश को वन डिस्ट्रिक वन माफिया दिया। अब प्रदेश शांति और विकास की राह पर है। उन्होंने कहा कि अब सपा की दाल नहीं गलने वाली है। प्रदेश तरक्की की राह पर है। विपक्ष पूरी तरह से डिरेल हो गया है। सपा के पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है। विपक्ष देश को अराजकता की राह पर ले जाना चाहता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *