उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति

8 महीने बाद तेज प्रताप की फैमिली में वापसी, दही-चूड़ा भोज में पहुंचे पिता लालू यादव

8 महीने बाद तेज प्रताप की लालू फैमिली में वापसी, दही-चूड़ा भोज में पहुंचे लालू यादव

पटना: जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने बुधवार (14 जनवरी) को अपने आवास पर दही-चूड़ा भोज रखा है। इस भोज में उनके पिता लालू यादव पहुंचे हैं। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि वो तेजप्रताप से नाराज नहीं है। वो परिवार के साथ ही रहें। तेजप्रताप के बीजेपी में जाने के सवाल पर कहा कि, बेटे को हमेशा आशीर्वाद रहेगा। गौरतलब है कि 8 महीने पहले तेजप्रताप की गर्लफ्रेंड अनुष्‍का यादव के साथ फोटो सामने आने के बाद लालू ने तेजप्रताप को घर और पार्टी से निकाला था।

हालांकि, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के दही चूड़ा भोज में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद, उप मुख्‍यमंत्री विजय सिन्‍हा, बड़े मामा प्रभुनाथ यादव, साधु यादव और चेतन आनंद भी पहुंचे हैं। हालांकि, अभी तक तेजस्वी-राबड़ी इस भोज में शामिल नहीं हुए हैं।

तेजप्रताप बोले– तेजस्वी भी भोज में आएंगे

इस दौरान तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, “तेजू भईया का भोज सूपर डूपर हिट नहीं होगा तो किसका होगा…दही-चूड़ा के भोज का भव्य आयोजन किया गया…माता-पिता हमारे लिए भगवान हैं तो आशीर्वाद तो हमें मिलता रहेगा। सब लोग आएंगे।’

 

विजय सिन्हा के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे थे तेजप्रताप

इससे पहले मंगलवार को उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने अपने आवास पर दही-चूड़ा भोज रखा। इस भोज में तेज प्रताप यादव भी शामिल हुए। इस दौरान विजय सिन्हा से जब सवाल किया गया कि तेज प्रताप को आप NDA में आने का निमंत्रण देंगे। इस पर विजय सिन्हा ने कहा, वक्त पर सब पता चल जाएगा।

वहीं, तेज प्रताप यादव ने भी कहा कि समय आने दीजिए, सब साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि, मेरा विजय सिन्हा से व्यक्तिगत संबंध है। हमने भी दही चूड़ा का भोज आयोजित किया है। इन्हें निमंत्रण दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *