मनोरंजन, सोशल मीडिया

Tanushree Dutta ने खोली बॉलीवुड इंडस्ट्री की पोल! कह डाली बड़ी बात

Tanushree Dutta ने खोली बॉलीवुड इंडस्ट्री की पोल! कह डाली बड़ी बात

Tanushree Dutta: बॉलीवुड एक्ट्रेस तुनश्री दत्ता ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में एक बार फिर से बॉलीवुड के कई राज से पर्दा उठाया है. साथ ही ग्लैमरस वर्ल्ड में एंट्री करने वाले लड़के और लड़कियों को आंख बंद कर किसी पर भी भरोसा ना करने के लिए कहा है. उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में कैसे शोषण किया जाता है और मौके का फायदा उठाया जाता है. एक पॉडकास्ट में तनुश्री दत्ता ने कहा कि इंडस्ट्री के लोग नए कलाकारों की झूठी तारीफ करते हैं और उन्हें लालच में फंसा लेते हैं. तनुश्री ने बताया,’ जिन्हें आपका फायदा उठाना होगा वो कहेंगे आप हैंडसम हैं, ब्यूटी है, ये सब कहकर चढ़ा देते हैं. प्रतिभा है या नहीं, ये नहीं जानते. सबको कोई न कोई तारीफ करने वाला मिल ही जाता है-आप तो हीरोइन बनोगे, आप तो ये बनोगे.’

तनुश्री ने कहा,’चार लोग आपकर आपकी तारीफ कर देंगे और फिर चार लोग आपको बहकाने भी आ जाएंगे. पहले चढ़ाते हैं, फिर बोलते हैं इनसे मिल लो, वहां मिल लो. आपतो बहुत संयम से रहना पड़ता है.’ तनुश्री दत्ता ने कहा कि पेरेंट्स अपने बच्चों को कहते हैं कि अजनबियों से सावधान रहें. लेकिन, बड़े होकर वो ऐसा कुछ नहीं करते हैं. एक्ट्रेस ने कहा,’बचपन में पेरेंट्स ने क्या सिखाया, अजनबियों के साथ नहीं जाना. अगर कोई चॉकलेट दिखाए तो क्या आप उसके साथ चले जाओगे. यहां चॉकलेट चॉकलेट नहीं होती. यहां अलग तरह का चॉकलेट होता है. लोग आपकी महत्वाकांक्षा, आशाओं और इच्छाओं का इस्तेमाल करते हैं, उनसे खेलते हैं.’

लड़के और लड़कियों का होता है इस्तेमाल

तनुश्री ने कहा,’मैं आज ये सब इसलिए बोल रही हूं क्योंकि अगर मुझे प्लेटफॉर्म मिला है और अगर मैं चार भी जिंदगी बचा लूं, तो वो मेरे लिए बहुत है. बहुत सारे लड़के और लड़कियां यहां आते हैं. उन्हें इस्तेमाल किया जाता है और दुर्व्यवहार होता है और फिर सचमुच वो फेंक दिए जाते हैं.’ तनुश्री ने कहा,’कुछ लोग वेश्यावृत्ति में चले जाते हैं क्योंकि इतना दुर्व्यवहार हो चुका होता है कि लोग उन्हें धंधे में डाल देते हैं. कुछ लोग इतने डैमेज हो जाते हैं कि वो अपने शहर वापस चले जाते हैं.’ एक्ट्रेस ने कहा कि ये कहानियां बाहर नहीं आतीं, क्योंकि इंडस्ट्री केवल सफलता की कहानियों को ही सामने पेश करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *