स्पोर्ट्स डेस्क: आईसीसी टी-20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को डबल सुपर ओवर में मात दे दी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को इस टूर्नामेंट के इतिहास में यह पहला डबल सुपर ओवर हुआ है। ग्रुप-डी के इस मुकाबल में साउथ अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में 6 बॉल पर 23 रन बनाए और अफगानिस्तान को 24 रन का टारगेट दिया। जवाब में अफगानिस्तानी टीम ने दूसरी बॉल पर मोहम्मद नबी का विकेट गंवा दिया। यहां से रहमानुल्लाह गुरबाज ने तीसरी, चौथी और 5वीं बॉल पर सिक्स लगाए, लेकिन अपनी जीत को जीत नहीं दिला सकी।
इससे पहले साउथ अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर ने 3 छक्के लगाकर टीम को 23 रन तक पहुंचाया। पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने एक समान 17-17 रन बनाए थे। इसकी आखिरी बॉल पर ट्रिस्टन स्टब्स ने छक्का स्कोर बराबर किया था।
अफगानिस्तान ने जीता हुआ मैच गंवाया
अफगानिस्तान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। ओवर की पहली ही गेंद कागिसो रबाडा ने नो-बॉल फेंकी, जिस पर कैच भी हुआ, लेकिन बल्लेबाज आउट नहीं हुए और फ्री-हिट मिल गई। इसके बाद वाइड और फिर फ्री-हिट ने साउथ अफ्रीका पर दबाव और बढ़ा दिया। 19.2 बॉल पर नूर अहमद ने सिक्स लगाकर मैच अफगानिस्तान की तरफ झुका दिया।
अब 5 गेंदों पर 11 रन चाहिए थे। अगली गेंद डॉट रही, लेकिन 19.4 पर फिर नो-बॉल हो गई, जिस पर नूर ने दो रन ले लिए और अफगानिस्तान जीत के बेहद करीब पहुंच गया। इसकी अगली बॉल पर नूर ने लॉन्ग ऑफ की तरफ शॉट खेला। दूसरा रन लेते समय फजलहक फारूकी धीमे पड़ गए। रबाडा ने गेंद पकड़कर तुरंत बेल्स उड़ा दीं। रिप्ले में साफ दिखा कि फारूकी का बैट हवा में था और उन्हें रन-आउट दे दिया गया।
दोनों टीमों ने 187-187 रन बनाए
इससे पहले दोनों के बीच का मैच टाई हो गया। इसमें दोनों टीमों ने एक समान 187-187 रन बनाए। 188 का टारगेट चेज कर रही अफगानी टीम को जीत के लिए 3 बॉल पर 2 रन की जरूरत थी। लेकिन, आखिरी ओवर की चौथी बॉल पर फजलहक फारूकी रनआउट हो गए।
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। अफ्रीका के लिए रायन रिकेल्टन (61) और क्विंटन डी कॉक (59) ने अर्धशतक लगाए। डेविड मिलर 20 रन बनाकर नाबाद लौटे। अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने 3 और राशिद खान ने 2 विकेट लिए। फजलहक फारूकी को 1 विकेट मिला।