उत्तर प्रदेश, राजनीति

Bareilly में बोले स्वतंत्र देव सिंह – बीजेपी शासन में अगर घटना होगी तो अपराधी को..

Bareilly में बोले स्वतंत्र देव सिंह – बीजेपी शासन में अगर घटना होगी तो अपराधी को..

Bareilly: बरेली में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सपा-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज कानून का राज है, घटनाएं होती रहती हैं लेकिन कानून निष्पक्ष है। यह सपा का शासन नहीं है कि मथुरा, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर में हत्याएं हो जाती थीं और आजम खां के फोन पर दरोगा तुरंत घटनास्थल से बैरंग लौट जाता था। भाजपा शासन में यदि घटना होगी तो अपराधी को दंड और पीड़ित को न्याय मिलेगा।

मंत्री सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने अभिनेत्री दिशा पाटनी के आवास पर फायरिंग और दो शूटरों के गाजियाबाद में एनकाउंटर के सवाल पर उन्होंने भाजपा के सख्त शासन का परिचय देकर सपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खां का नाम लेकर कहा कि सपा सरकार में जब कोई घटना होती थी तो आजम खां के फोन पर दरोगा घटनास्थल से लौट जाता था। लेकिन, योगी सरकार में ऐसा नहीं है, लोग अपने को सुरक्षित भी महसूस कर रहे हैं।

सपा पर साधा निशाना

मंत्री ने पत्रकारों से सवाल किया देखिए बरेली में बताने की जरूरत नहीं है, पहले यहां किसका राज रहता था और आज किसका राज है? आज कोई है जो कानून हाथ में लेकर कहे कि थाना खाली करो, मैं चलाऊंगा थाना…। सपा के शासन में चाहे जिला पंचायत हो, ब्लॉक प्रमुखी या ग्राम प्रधान के चुनाव अथवा विधान सभा एवं लोक सभा क्षेत्र के चुनाव हों, खुलेआम गुंडई होती थी। आज भाजपा शासन में कानून का राज है, सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास के साथ काम हो रहा है।

मंत्री ने दावा किया कि आठ लाख नियुक्तियां हुई हैं, कोई यह नहीं कह सकता है कि एक रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है या जातिवाद के नाम पर किसी परिवार के व्यक्ति को नौकरी मिली है। उन्होंने राहुल गांधी के वोट चोर के आरोप की बात पर कहा, कांग्रेस ही लूट करती थी। आज निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था है, इसलिए उनकों पसीना छूट रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *