उत्तर प्रदेश, एजुकेशन, राजनीति

SRMS CETR में दो दिवसीय सांस्कृतिक फेस्ट ‘स्पंदन-2026’ का सफल समापन, जमकर झूमे स्‍टूडेंट्स

SRMS CETR में दो दिवसीय सांस्कृतिक फेस्ट ‘स्पंदन-2026’ का सफल समापन, जमकर झूमे स्‍टूडेंट्स

बरेली: शहर के श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, टेक्नोलाजी एंड रिसर्च में 27 और 28 मार्च को “उत्सर्ग- वेयर हार्ट परफार्मस एण्ड सोल आफर्स” थीम पर आधारित दो दिवसीय सांस्कृतिक फेस्ट (स्पंदन-2026) का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन एसआरएमएस सीईटीआर एवं एसआरएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा किया गया था। इस उत्सव की शुरुआत एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुई, जिसमें एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति, ट्रस्ट सलाहकार इंजीनियर सुभाष मेहरा, एसआरएमएस ट्रस्ट की देविशा मूर्ति, सभी ट्रस्ट के महाविद्यालयों के प्राचार्य, निदेशक, डीन एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति से इस अवसर की शोभा बढ़ाई।

इसके बाद पारंपरिक दीप प्रज्वलन समारोह और मां सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पित की गई। ‘केयरिंग हैंड‘ की अध्यक्षा हरमनदीप कौर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें इस सांस्कृतिक उत्सव के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। उद्घाटन समारोह के दौरान ट्रस्ट के सभी कलेजों के  डीएसडब्लू, चीफ प्राक्टर, संकाय सदस्य, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

SRMS CETR में दो दिवसीय सांस्कृतिक फेस्ट ‘स्पंदन-2026’ का सफल समापन, जमकर झूमे स्‍टूडेंट्स

छात्रों के लिए सांस्कृतिक गतिविधियां जरूरी

ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के महत्व और उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए औपचारिक रूप से ‘स्पंदन 2026’ की थीम “उत्सर्ग- वेयर हार्ट परफार्मस एण्ड सोल आफर्स” की घोषणा की। उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सांस्कृतिक गतिविधियों से अवगत कराना और उनके सांस्कृतिक विकास को सुनिश्चित करना था। उद्घाटन समारोह में ‘द डीआईवाई डिस्ट्रिक’ और ‘आर्ट गैलरी’ जैसे विशेष आकर्षण शामिल थे, जिनकी एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति ने भी सराहना की।

पहले दिन मीडिया कैनवस, फेस ऑफ, स्पार्क एण्ड स्प्रउट, स्ट्रीट प्ले और फैशन शो जैसी विभिन्न रोमांचक प्रतियोगिताएं देखने को मिलीं। ट्रस्ट के विभिन्न संस्थानों के छात्रों ने इन कार्यक्रमों में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। दूसरे दिन के पहले सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विभिन्न प्रतियोगिताएं, जैसे- डुडलिंग, ट्रेजर हंट, मैजिक आफ, मूवी स्पूफ, बैंड ओ मेनिया आदि आयोजित की गई। समारोह के दूसरे दिन के दूसरे सत्र में माइम, डिबेट, ग्रुप डांस जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने अभिनय कौशल, वाक्त्वय एवं नाट्य कला का प्रदर्शन किया।

SRMS CETR में दो दिवसीय सांस्कृतिक फेस्ट ‘स्पंदन-2026’ का सफल समापन, जमकर झूमे स्‍टूडेंट्स

विजेताओं को किया गया पुरस्‍कृत

इस दो दिवसीय समारोह के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह में ट्रस्ट सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति, ट्रस्ट सलाहकार सुभाष मेहरा, प्राचार्य सीईटी डॉ. प्रभाकर गुप्ता, प्राचार्या नर्सिग डॉ. मुथ्थु महेश्वरी, प्राचार्या आईपीएस डॉ. जसप्रीत कौर, डीन सीईटीआर डॉ. शैलेश सक्सेना आदि ने विजयी प्रतियोगियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार वितरण किया। ग्रुप डांस में पहला स्‍थान IPS, जबकि उपविजेता नर्सिंग रहा। वहीं, बैंड-ओ-मैनिया में CET विजेता घोषित हुआ। समारोह के दौरान दोनों दिनों की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। अंत में डीजे नाइट का आयोजन हुआ, जिसमें ट्रस्ट से संबंद्ध सभी महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं देर रात तक झूमते रहे।

कार्यक्रम के सफल संचालन में डीन सीईटीआर डॉ. शैलेश सक्सेना, छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष सहित सभी फैकल्टी, स्टाफ का सहयोग रहा। ‘स्पंदन 2026‘ ने छात्रों के बीच सांस्तिक चेतना और विकास को बढ़ावा देने के अपने उद्देश्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया, और साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक मंच भी प्रदान किया। इस आयोजन ने वर्तमान छात्रों और पूर्व छात्रों के बीच के बंधन को और अधिक सुदृढ़ किया तथा उनके बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सांस्कृतिक सराहना की भावना को भी बढ़ावा दिया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *