उत्तर प्रदेश, राजनीति

यूपी में सिलेंडर की कालाबाजारी पर एजेंसी मालिक गिरफ्तार, लखनऊ में सपा का जोरदार प्रदर्शन

यूपी में सिलेंडर की कालाबाजारी पर एजेंसी मालिक गिरफ्तार, लखनऊ में सपा का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में रसोई गैस (LPG) की किल्लत के कारण बुकिंग के 4-5 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें लगी हुई हैं। इसी बीच सिलेंडर की कालाबाजारी के मामले भी सामने आए हैं। गोरखपुर में ब्लैक मार्केटिंग के आरोप में दो गैस एजेंसियों को सील कर दिया गया। उनके मालिक को गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा, गुरुवार को लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर की किल्लत को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “नाम नरेंद्र, काम सरेंडर” जैसे नारे लगाए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की तो कुछ कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए। पुलिस ने उन्हें घसीटकर गाड़ियों में बैठाया और इको गार्डन ले गई। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता पुलिस की गाड़ी पर चढ़ गए।

यूपी में सिलेंडर की कालाबाजारी पर एजेंसी मालिक गिरफ्तार, लखनऊ में सपा का जोरदार प्रदर्शन

यूपी में सिलेंडर की कालाबाजारी पर एजेंसी मालिक गिरफ्तार, लखनऊ में सपा का जोरदार प्रदर्शन

कांग्रेस सांसद बोले– क्या नालों से गैस निकालकर LPG गैस की समस्याएं हल करेंगे?

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा ये सब सिर्फ प्रधानमंत्री के खोखले बयान हैं। क्या आप नालों से गैस निकालकर समस्याएं हल करेंगे? फिर LPG कहां से भरवाएंगे? जो मेडल आप इजरायल से लेकर आए थे, उसका इनाम इस देश की जनता को महंगाई और LPG की कमी के रूप में मिल रहा है।

वहीं, कानपुर में अवैध रिफिलिंग के खिलाफ छापेमारी की गई, जिसमें 49 सिलेंडर बरामद हुए। पाइपलाइन से गैस सप्लाई बंद होने के कारण 150 से अधिक बड़ी फैक्ट्रियां प्रभावित हैं। इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को-ऑपरेटिव एस्टेट लिमिटेड के चेयरमैन ने बताया कि अगर जल्द सप्लाई बहाल नहीं हुई, तो उद्योगों को अरबों रुपए का नुकसान हो सकता है। 1 लाख लोग बेरोजगार हो सकते हैं।

उपलों पर तैयार किया जा रहा भोजन

रेस्टोरेंट और होटलों में खाने-पीने के दाम भी बढ़ने लगे हैं। आगरा में 20 रुपये वाली चाय अब 25 रुपये में मिल रही है। गोरखपुर में बुधवार को 500 से ज्यादा शादियां थीं। सिलेंडर नहीं मिलने पर कई जगह लकड़ी पर खाना बनाया गया। यहां एक रेस्टोरेंट ने मिट्टी का चूल्हा बना लिया है। अब उपलों पर भोजन तैयार किया जा रहा है।

हालांकि, अफसरों का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है। गैस कंपनियों ने भी ग्राहकों को मैसेज भेजकर गैस की किल्लत की खबरों से इनकार किया है। सीएम योगी ने कहा है कि गैस और तेल की कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गैस की किल्लत को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।

प्रदेश में 4.26 करोड़ घरेलू एलपीजी कनेक्‍शन

यूपी में कुल 4.26 करोड़ घरेलू LPG कनेक्शन हैं। इनमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1.87 करोड़ कनेक्शन शामिल हैं। प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 5-6 लाख सिलेंडरों की खपत होती है।

यूपी में सिलेंडर की कालाबाजारी पर एजेंसी मालिक गिरफ्तार, लखनऊ में सपा का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में सपा का प्रदर्शन, पुलिस वाले टांगकर ले गई

लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर की किल्लत को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “नाम नरेंद्र, काम सरेंडर” जैसे नारे लगाए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की तो कुछ कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए। पुलिस ने उन्हें घसीटकर गाड़ियों में बैठाया और इको गार्डन ले गई। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता पुलिस की गाड़ी पर चढ़ गए।

लखनऊ में विरोध प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ता ने कहा, सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं, गरीब आदमी परेशान है। इस सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। हम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनता की आवाज उठाएंगे। सरकार को सुझाव देते हैं कि जल्द से जल्द गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए। सरकार के पास कोई विजन नहीं है, सिर्फ जनता को परेशान किया जा रहा है। यह सरकार किसान विरोधी, छात्र विरोधी और गरीब विरोधी है।”

कानपुर में 2 ठिकानों पर छापेमारी, 46 सिलेंडर बरामद

कानपुर में जिलापूर्ति अधिकारी राकेश कुमार की टीम ने बुधवार शाम दो जगह छापेमारी की। इस दौरान कुल 49 गैस सिलेंडर बरामद किए गए। ग्वालटोली इलाके में इकबाल के घर से घरेलू और कमर्शियल श्रेणी के 46 सिलेंडर, 6 रिफिलिंग उपकरण और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा मिला। जांच में यहां गैस की अवैध रिफिलिंग और खरीद-फरोख्त की पुष्टि हुई।

वहीं, रेलबाजार थाना क्षेत्र के फेथफुलगंज पानी टंकी के पास इमरान की दुकान से 3 एलपीजी सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण और नोजल बरामद किए गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में तहरीर दी गई है। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि गैस आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के लिए 11 मार्च को कंट्रोल रूम बनाया गया है। अब तक फोन और वॉट्सऐप के जरिए 101 शिकायतें मिली हैं। इनमें से 14 का उसी दिन निस्तारण कर दिया गया, जबकि बाकी पर कार्रवाई चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *