नई दिल्ली: लोकसभा में गुरुवार (12 मार्च) को विपक्ष के सांसदों ने देश में सिलेंडर संकट के मुद्दे पर हंगामा किया। सांसदों ने संसद के बाहर ‘नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब’ के नारे लगाए। राहुल गांधी ने सरकार से LPG की कमी से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने एनर्जी सिक्योरिटी से समझौता किया, इसलिए बड़ी समस्या आने वाली है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, आने वाले समय में ईंधन एक बड़ी समस्या बनने वाला है, क्योंकि हमारी ऊर्जा सुरक्षा प्रभावित हो चुकी है। गलत विदेश नीति के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। अब हमें तैयारी करनी होगी। हमारे पास अभी थोड़ा समय है, इसलिए सरकार और प्रधानमंत्री को तुरंत तैयारी शुरू करनी चाहिए, वरना करोड़ों लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। मुझे साफ दिख रहा है कि एक बड़ी समस्या आने वाली है। समस्या यह है कि प्रधानमंत्री देश के प्रधानमंत्री की तरह काम नहीं कर पा रहे हैं। इसके पीछे भी कारण हैं, वे फंसे हुए हैं।
#WATCH | Delhi | Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "Normally the procedure is that you can ask to talk. So I asked to be allowed to makre a statement about the LPG gas and oil situation in the country…. But a new procedure has started where the Minister will first decide, then I… pic.twitter.com/i8f6oarDKt
— ANI (@ANI) March 12, 2026
राहुल गांधी के नोटिस के बाद चर्चा को तैयार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी के नोटिस के बाद संसद गैस संकट पर चर्चा के लिए तैयार हो गई है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी आज संसद में इसपर जवाब देंगे। बहस की शुरुआत राहुल गांधी करेंगे। इससे पहले लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला 10 फरवरी के बाद अध्यक्ष की चेयर पर बैठे। विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को खारिज हो गया।
राहुल गांधी ने कहा- प्रधानमंत्री कहते हैं कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन वह खुद घबराए हुए लग रहे हैं, बिल्कुल अलग वजहों से। वे एप्स्टीन अदाणी केस की वजह से पैनिक हैं। आपने कल देखा कि सदन के अंदर प्रधानमंत्री की कुर्सी खाली थी। वह देश से कह रहे हैं कि घबराएं नहीं, जबकि वह खुद परेशान लग रहे हैं। उधर, राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर हमले का मुद्दा उठाया।
सुप्रिया सुले ने कहा- संकट के समय सरकार ऑल पार्टी मीटिंग बुलाए
एनसीपी (सरद पवार) सासंद सुप्रिया सुले ने कहा- दुनिया संकट से गुजर रही है। जब पहलगाम हमला हुआ था, तब भी विपक्ष सरकार के साथ खड़ा था। इस संकट के समय भी हम सरकार के साथ हैं। मैं चाहूंगी कि सरकार ऑल पार्टी मीटिंग बुलाए।
डीएमके सांसद गणपति राजकुमार बोले– तमिलनाडु के साथ केंद्र का सौतेला रवैया
डीएमके सांसद डॉ. गणपति राजकुमार ने कहा कि मदुरै और कोयंबटूर में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को मंजूरी न देना केंद्र सरकार के सौतेले रवैये को दिखाता है। उन्होंने कहा कि राज्य देश में बड़ा योगदान देता है, लेकिन इसके बावजूद तमिलनाडु को रेलवे के लिए कम बजट मिलता है।
कीर्ति झा आजाद बोले– केंद्र पश्चिम बंगाल के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा
तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति झा आजाद ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल को मिलने वाले फंड रोक रही है। हमारे साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि चक्रवात राहत के लिए राज्य ने फंड की मांग की थी, लेकिन केंद्र ने मांग की गई राशि का सिर्फ 7% ही दिया। इसके बावजूद राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से राहत कार्य चलाए।
कीर्ति आजाद बोले– पीएम ने 2017 में गटर से गैस बनाने की बात की थी
TMC सांसद कीर्ति आजाद ने लोकसभा में कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में भी प्रसाद बनना बंद हो गया है। मैं मानता हूं कि अंतरराष्ट्रीय संकट है, लेकिन दो दिन पहले प्रधानमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस के लोग झूठ बोल रहे हैं, देश में कोई संकट नहीं है। तो मैं जानना चाहता हूं कि अगर देश में संकट नहीं है, तो सिलेंडर के दाम 65 रुपए क्यों बढ़ाए गए।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने 2017 में जो बात कही थी कैसे बर्तन में छेद करो, उल्टा करो, पाइप लगाओ। सरकार ने उस पर भी ध्यान दिया होता तो आज देश में यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। हर घर के बाहर गटर है, गटर गैस से ही जरूरत पूरी हो जाती।
कांग्रेस सांसद शफी परांबिल बोले– खामोशी कूटनीति नहीं, सरेंडर है
केरल से कांग्रेस सांसद शफी परांबिल ने कहा कि ट्रेजरी बेंच ने आज सुबह तक अनुदान मांगों की डिटेल सदस्यों के बीच जारी नहीं की, जो प्रक्रिया के नियमों के खिलाफ है। प्रक्रिया के नियम सिर्फ विपक्ष पर ही लागू नहीं होते। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष इस संकट के समय खामोशी कूटनीति नहीं, पूरी तरह सरेंडर है। सरकार को इन मुद्दों पर जवाब देना चाहिए, लेकिन प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं।
कांग्रेस सांसद शक्तिसिंह गोहिल बोले– जो हकदार हैं, उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा
कांग्रेस सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने CAG रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा सरकार की अतिरिक्त सामाजिक सहायता योजना का लाभ ऐसे लोगों को भी मिल रहा है, जो इसके पात्र नहीं हैं। सोशल ऑडिट नहीं होने की वजह से यह स्थिति बनी है और जो लोग हकदार थे, उन्हें उनका हक नहीं मिला।
भारत की आत्मा गांवों में बसती है। मनरेगा ने ग्रामीण इलाकों में लोगों को रोजगार दिया, लेकिन मौजूदा सरकार ने इसके लिए फंड कम कर दिया है, जिससे राज्यों पर बोझ बढ़ रहा है।
विपक्षी नेताओं ने संसद में बर्तन बजाकर हंगामा किया
अनुदान मांगों पर जब भाजपा सांसद जगदंबिका पाल बोल रहे थे, तब विपक्ष के कुछ सांसद खाली बर्तन लेकर वेल में पहुंच गए। वे बर्तन बजाकर हंगामा करते रहे और LPG संकट पर बहस की मांग कर रहे थे।
जेडीयू सांसद संजय कुमार झा बोले– देश में LPG या पेट्रोल की कोई कमी नहीं
जेडीयू सांसद संजय कुमार झा बोले- 140 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री पर भरोसा है। जनता प्रधानमंत्री की बातों पर विश्वास करती है। कोविड के दौरान उन्होंने जिस तरह देश को संकट से बाहर निकाला, पूरी दुनिया ने देखा। देश में कहीं भी LPG या पेट्रोल की कमी नहीं है। लोग लाइन लगाकर एक साथ 4-4 सिलेंडर घर में रख रहे हैं, उसी वजह से समस्या पैदा हो रही है।
#WATCH | Delhi: JD(U) MP Sanjay Kumar Jha says, "140 crore people trust the Prime Minister. The public trusts the words spoken by the Prime Minister. The world saw how he pulled the country out of the crisis during COVID. Such a massive war is underway; it's not in India's… pic.twitter.com/chvc50CkN4
— ANI (@ANI) March 12, 2026
निशिकांत दुबे बोले– चीन-रूस और अमेरिका, भारत पर हमला करें तो राहुल गांधी की आत्मा को शांति मिलेगी
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी की आत्मा को तभी शांति मिलेगी, जब चीन, रूस और अमेरिका भारत पर हमला करें। लगता है कि वे चाहते हैं कि प्रधानमंत्री सुबह डोनाल्ड ट्रंप को गाली दें, दोपहर में व्लादिमीर पुतिन को और शाम को शी जिनपिंग को अपशब्द कहें। अगर प्रधानमंत्री इन तीनों का अपमान कर दें तो राहुल गांधी की आत्मा को शांति मिल जाएगी।
VIDEO | Delhi: BJP MP Nishikant Dubey says, “He (Rahul Gandhi) seems to want the Prime Minister to abuse Donald Trump in the morning, Vladimir Putin in the afternoon, and Xi Jinping in the evening. If the Prime Minister insults all three, then Rahul Gandhi’s soul will find peace.… pic.twitter.com/TYwcmvnLFT
— Press Trust of India (@PTI_News) March 12, 2026
जब रूस, अमेरिका और चीन मिलकर भारत का बहिष्कार करें या भारत पर हमला करें, तब उनका मन संतुष्ट होगा, क्योंकि जॉर्ज सोरोस का भारत को तोड़ने का एजेंडा पूरा हो जाएगा। मैं हमेशा कहता हूं कि भारत को तोड़ने की साजिश चल रही है और राहुल गांधी उस साजिश में शामिल हैं।
प्रिंयका गांधी बोलीं– उम्मीद करती हूं कि प्रधानमंत्री सही हों
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- मैं उम्मीद करती हूं कि प्रधानमंत्री सही हों, लेकिन ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा।
#WATCH | Delhi | On PM Modi assuring citizens amid reports of nationwide LPG shortage, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says," I hope he is right, but it doesn't look like it." pic.twitter.com/B2OHJTvT8H
— ANI (@ANI) March 12, 2026
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी संसद में देश में तेल-गैस की सप्लाई पर बोलेंगे
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज लोकसभा में देश की ऊर्जा स्थिति पर बयान देंगे। पश्चिम एशिया में तनाव के कारण शिपिंग रूट प्रभावित हुए हैं, जिसके असर को लेकर सरकार संसद को जानकारी देगी। सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी सदन में मौजूद रहेंगे और इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान हस्तक्षेप कर सकते हैं।
#WATCH | On Opposition protest against reports of LPG shortage, BJP MP Kangana Ranaut says," The whole world is seeing PM Modi's leadership. Everywhere in the world, inflation is rising, but in our country, new projects are being launched each day. Complete assurance has been… pic.twitter.com/9wi7v5SQlB
— ANI (@ANI) March 12, 2026
भाजपा सांसद कंगना रनौत बोलीं– विपक्ष जनता को गुमराह करने के लिए प्रदर्शन कर रहा है
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि पूरी दुनिया प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को देख रही है। दुनिया भर में महंगाई बढ़ रही है, लेकिन हमारे देश में हर दिन नए प्रोजेक्ट शुरू हो रहे हैं। एलपीजी की स्थिति को लेकर पूरी तरह आश्वासन दिया गया है, लेकिन विपक्ष घबराहट फैलाने और जनता को गुमराह करने के लिए प्रदर्शन कर रहा है। जनता को प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा रखना चाहिए।