नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पहले अपना समर्थन पत्र सौंपा। उन्होंने उम्मीदवार के प्रति समर्थन जताते हुए पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नामांकन पत्रों का एक सेट, इस चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर बनाए गए पार्टी नेता के लक्ष्मण को सौंपे। रिपोर्ट्स के मुताबिक नबीन के नामांकन का समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने किया है।
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के अलावा धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव और किरेन रिजिजू जैसे वरिष्ठ पार्टी नेता भी नबीन के नामांकन के समय मौजूद रहे।
#WATCH | Delhi: The nomination process for the post of BJP National President has begun at the party headquarters. Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami and State BJP leaders submit their letter of support.
BJP national working president Nitin Nabin is scheduled to file his… pic.twitter.com/NByKj6BYqY
— ANI (@ANI) January 19, 2026
भाजपा का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने की संभावना
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और अन्य राज्य नेताओं ने भी नबीन के समर्थन में नामांकन पत्रों का एक सेट जमा किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुष्कर सिंह धामी, नायब सिंह सैनी और प्रमोद सावंत भी उपस्थित रहे। बिहार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, असम, झारखंड और अन्य राज्यों के नेताओं ने भी नबीन के समर्थन में नामांकन पत्र जमा किए।
#WATCH | Delhi: The nomination process for the post of BJP National President has begun at the party headquarters. Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath and State BJP leaders submit their letter of support.
BJP national working president Nitin Nabin is scheduled to file his… pic.twitter.com/71J1YopbHH
— ANI (@ANI) January 19, 2026
45 साल के नबीन को मोदी-शाह का भरोसा भी हासिल
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नबीन के पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने जाने की संभावना है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी नेतृत्व इस पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का समर्थन कर रहे है। बता दें कि बिहार से पांच बार के विधायक रहे 45 वर्षीय नबीन को दिसंबर, 2025 में पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
भाजपा के अब तक के राष्ट्रीय अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी के लिए संगठन पर्व केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र का उत्सव है। जहाँ अन्य दल परिवार-केंद्रित राजनीति तक सीमित रहे हैं, वहीं भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पारदर्शी, सहभागी और लोकतांत्रिक तरीके से अपने नेतृत्व का चयन… pic.twitter.com/PDV2l6Uolv
— BJP (@BJP4India) January 19, 2026