स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल बुधवार (11 मार्च) को जारी कर दिया गया है। ओपनिंग मैच 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा।
यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। इसी मैदान में पिछले साल 4 जून को RCB के पहले टाइटल जीतने के बाद हुई विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मच गई थी और इसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।
𝐓𝐡𝐞 𝐰𝐚𝐢𝐭 𝐢𝐬 𝐚𝐥𝐦𝐨𝐬𝐭 𝐨𝐯𝐞𝐫 ⏳@RCBTweets to take on @SunRisers in the season opener in Bengaluru ❤️🧡
Catch the first phase of #TATAIPL 2026 schedule on @StarSportsIndia and @JioHotstar 🙌 pic.twitter.com/L98erPcmTw
— IndianPremierLeague (@IPL) March 11, 2026
16 दिन में 4 डबल हेडर होंगे
आईपीएल 2026 के पहले फेज में 16 दिन में 20 मैच खेले जाएंगे। इनमें 4 डबल हेडर शामिल हैं। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में अपना पहला मैच खेलेगी।
🚨 News 🚨
Presenting the schedule for the first 20 matches of #TATAIPL 2026, to be played from March 28 to April 12, 2026 🗓️
Full schedule will be announced once poll dates are announced for three states set to undergo State Assembly elections.
More details ▶️… pic.twitter.com/8Iq492v8TE
— IndianPremierLeague (@IPL) March 11, 2026
वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ गुवाहाटी में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। ऋतुराज गायकवाड की कप्तानी वाली CSK में संजू सैमसन पहली बार खेलते दिखेंगे। वे टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।
दूसरे फेज का शेड्यूल चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद जारी होगा
IPL के दूसरे फेज का शेड्यूल चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद जारी किया जाएगा। 2008 में IPL शुरू होने के बाद जब भी देश में आम चुनाव (2009, 2014, 2019 और 2024) या किसी राज्य में विधानसभा चुनाव हुए हैं, तब टूर्नामेंट का शेड्यूल दो हिस्सों में जारी किया गया है।