उत्तर प्रदेश, राजनीति

संविधान दिवस पर SCERT ने प्रशिक्षणार्थियों को दिलाई शपथ, बच्चों में संवैधानिक मूल्यों की समझ बढ़ाने पर जोर

संविधान दिवस पर SCERT ने प्रशिक्षणार्थियों को दिलाई शपथ, बच्चों में संवैधानिक मूल्यों की समझ बढ़ाने पर जोर

लखनऊ: राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में आए नोडल एसआरजी, जिला समन्वयक प्रशिक्षण और डायट मेंटर्स को बुधवार को संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और उसकी अक्षुण्णता की शपथ दिलाई गई। संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित SCERT के गंगा सभागार में SCERT के संयुक्त निदेशक (SSA) डॉ. पवन सचान ने प्रशिक्षणार्थियों को संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर डॉ. सचान ने प्रतिभागियों को बच्चों में संवैधानिक जागरूकता और अनुशासन बढ़ाने के व्यावहारिक तरीकों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक और मेंटर्स का योगदान न केवल शिक्षा के क्षेत्र में, बल्कि समाज में संविधान की आत्मा को जीवित रखने में भी अहम है। कार्यक्रम में SCERT की संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण) विभा मिश्रा, उप शिक्षा निदेशक दीपा तिवारी और प्रशासनिक अधिकारी अमित सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीषा शुक्ला ने किया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *