उत्तर प्रदेश, धर्म-कर्म, राजनीति, सोशल मीडिया, स्पेशल स्टोरी

Ayodhya: श्रीरामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए किया जा रहा सरयू जल का स्प्रे, जानिए उद्देश्य

Ayodhya: श्रीरामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए किया जा रहा सरयू जल का स्प्रे, जानिए उद्देश्य

Ayodhya: अयोध्या नगर निगम ने श्रीरामनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष इंतजाम किया है. चिलचिलाती गर्मी में श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए राम पथ और मंदिर क्षेत्र में पवित्र सरयू जल का स्प्रे किया जा रहा है. यह कदम न केवल तापमान को नियंत्रित करने के लिए है, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था और अनुभव को भी सम्मान देता है. नगर निगम ने विशेष फॉगिंग मशीनों का इस्तेमाल करते हुए सुबह, दोपहर और शाम के समय सरयू जल का छिड़काव शुरू किया है. इसके जरिए वॉटर वेपर्स के माध्यम से माहौल को ठंडा रखा जा रहा है, ताकि दर्शन के लिए आए राम भक्तों को राहत मिले. इस पहल से भक्तों में उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिल रही है.

श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान

नगर निगम का कहना है कि यह पहल सिर्फ गर्मी कम करने तक सीमित नहीं है. पवित्र सरयू जल का उपयोग करके श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक अनुभव को भी सम्मानित किया जा रहा है. नगर निगम ने हनुमानगढ़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए धूप से बचाव के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए हैं. स्थायी शेड का निर्माण जारी है और अस्थायी तौर पर तिरपाल लगाने की भी तैयारी की जा रही है. इसका उद्देश्य लाइन में खड़े लोगों को तेज धूप से बचाना और दर्शन के अनुभव को सहज बनाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *