उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति, स्पोर्ट्स

संजू सैमसन के 97 रन से टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को इंग्लैंड से भिड़ंत

संजू सैमसन के 97 रन से टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को इंग्लैंड से भिड़ंत

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्‍व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब टीम 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ेगी। सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में रविवार को भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर अंतिम-4 का टिकट पक्का किया। संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 97 रन बनाए। संजू को ‘प्‍लेयर ऑफ द’ मैच चुना गया है।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। रोस्टन चेज (40) और जेसन होल्डर (नाबाद 37) ने अहम योगदान दिया, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट झटके।

भारत की शुरुआत डगमगाई

196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत डगमगाई। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन 10-10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तिलक वर्मा ने 15 गेंदों पर 27 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों में 18 रन जोड़े। लेकिन, संजू सैमसन एक छोर से टिके रहे। उन्होंने सूर्यकुमार यादव 35 बॉल पर 58 रन की साझेदारी करके भारतीय पारी को संभाला। इतना ही नहीं, उन्होंने तिलक वर्मा के साथ 42, हार्दिक पंड्या के साथ 38 और शिवम दुबे के साथ नाबाद 20 की साझेदारी करके भारत को जीत दिला दी।

विंडीज ने आखिरी 5 ओवर में 70 रन बनाए

एक समय 15 ओवर में कैरेबियाई टीम का स्कोर 125/4 था। टीम ने आखिरी के 5 ओवर में 70 रन बनाए। रोवमन पॉवेल और जेसन होल्डर ने 5वें विकेट के लिए 35 बॉल पर नाबाद 76 रन की अहम साझेदारी की। कप्तान शाई होप और रोस्टन चेज ने 53 बॉल पर 68 रन जोड़े।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर और कप्तान), रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *