उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

बोले Sanjay Singh- अगर वोट सुरक्षित नहीं रहा तो जनता की आवाज़ भी सुरक्षित नहीं रहेगी

बोले Sanjay Singh- अगर वोट सुरक्षित नहीं रहा तो जनता की आवाज़ भी सुरक्षित नहीं रहेगी

AAP Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में छह दिवसीय पदयात्रा सोमवार सुबह जेआर पैलेस, अंबेडकर पार्क के पास, सीआरपीएफ के सामने, मुरादाबाद रोड, रामपुर से शुरू हुई। संजय सिंह की मानें तो यह पदयात्रा एसआईआर के नाम पर भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी वोटों की चोरी, मतदाता सूची से नाम काटने, गरीब-दलित-पिछड़े-अल्पसंख्यकों को वोट के अधिकार से वंचित करने और संविधान को कमजोर करने की कोशिशों के खिलाफ जनता को सचेत करने का अभियान है।

यूपी में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की तैयारी

पदयात्रा के दौरान संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की तैयारी की जा रही है। संजय सिंह ने कहा कि वोट केवल एक अधिकार नहीं बल्कि जनता की सबसे बड़ी ताकत है और इसी ताकत को कमजोर करने के लिए एसआईआर को हथियार बनाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी इस साजिश को हर जिले, हर गांव और हर मोहल्ले में बेनकाब करेगी। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक चुनाव या एक सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि अगर आज वोट पर हमला सफल हो गया, तो कल जनता की आवाज़ हमेशा के लिए दबा दी जाएगी।

बोले Sanjay Singh- अगर वोट सुरक्षित नहीं रहा तो जनता की आवाज़ भी सुरक्षित नहीं रहेगी

उन्होंने कहा, इसलिए आम आदमी पार्टी जनता को इस लड़ाई का पहरेदार बना रही है, ताकि कोई भी सरकार संविधान और मताधिकार के साथ खिलवाड़ न कर सके। संजय सिंह ने कहा कि आज देश में गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने की राजनीति चल रही है। बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की परेशानी, स्कूलों और अस्पतालों की बदहाली जैसे सवालों से भागकर नफरत और डर की राजनीति को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने दोहराया कि आम आदमी पार्टी नफरत नहीं, अधिकार और काम की राजनीति करती है और सत्ता में आने पर सबसे पहले शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को प्राथमिकता देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *