उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

Samajwadi Party: साइकिल पर सवार हुए यूपी के कद्दावर मुस्लिम नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी

Samajwadi Party: साइकिल पर सवार हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश बोले- PDA होगा मज़बूत

Samajwadi Party: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सरगर्मी तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी में आज यूपी के कई बड़े नेता शामिल हो गए। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल हुए हैं। इसके साथ ही अपना दल (सोनेलाल) के पूर्व विधायक राजकुमार पाल, अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू, पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा, डॉ. दानिश खान (AIMIM, पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस) सपा में शामिल हुए हैं। नसीमुद्दीन सिद्दीकी यूपी के कद्दावर मुस्लिम नेता माने जाते हैं। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने 24 जनवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।

नसीमुद्दीन कांग्रेस में प्रांतीय अध्यक्ष थे। पिछले दिनों रायबरेली जाने के लिए राहुल गांधी लखनऊ आए थे, एयरपोर्ट पर राहुल गांधी को रिसीव करने के लिए नसीमुद्दीन को एंट्री नही मिली थी और उन्हें एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा था। सूत्रों के मुताबिक, इसी बात से नाराज नसीमुद्दीन ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। तब अटकलें लगी थी कि नसीमुद्दीन बसपा में वापस लौट सकते हैं। नसीमुद्दीन काशीराम के जमाने से बसपा में थे और मायावती के काफी करीबी माने जाते थे। मायावती चार बार यूपी की मुख्यमंत्री रहीं और चारो बार नसीमुद्दीन सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे।

2017 में बसपा से निकाले गए थे नसीमुद्दीनी सिद्दीकी

मायावती ने 2017 में नसीमुद्दीन को पार्टी से निकाल दिया था और 2018 में नसीमुद्दीन कांग्रेस में शामिल हो गए थे। अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू पीलीभीत से तीन बार विधायक रहे, मायावती सरकार में मंत्री भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *