उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

यूपी की सुरक्षा के लिए खतरा है समाजवादी पार्टी: Keshav Prasad Maurya

यूपी की सुरक्षा के लिए खतरा है समाजवादी पार्टी: Keshav Prasad Maurya

Keshav Prasad Maurya: यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी को यूपी की जनता के लिए खतरा बताया है। उन्होंने कहा, सपा की सरकार आने का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना। महिलाओं के सुहाग को खतरे में डालना और जिन्हें राखी बांधी जाती है उन भाइयों के जीवन को खतरे में डालना है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, प्रदेश की जनता ने सपा को 2014 में, 2017 में, 2019 में और 2022 में हराया है। 2024 में वो किसी तरह जनता को गुमराह कर अपनी सीटें बढ़ाने में कामयाब हो गए।

उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में सपा के लिए कोई संभावना नहीं है। सपा में गुंडे और माफियाओं का बोलबाला है। 2027 के चुनाव में सपा यूपी में पूरी तरह समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी। बॉलीवुड फिल्म धुरंधर-2 पर की गई अखिलेश यादव द्वारा टिप्पणी पर भी डिप्टी सीएम ने बोला। केशव मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव सत्ता से बाहर रहने के कारण परेशान हैं लेकिन 2047 तक उनके लिए कोई संभावना नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *