मनोरंजन, सोशल मीडिया

Salman Khan ने नए प्रोजेक्ट का किया ऐलान, डायरेक्टर वामशी से मिलाया हाथ

Salman Khan ने नए प्रोजेक्ट का किया ऐलान, डायरेक्टर वामशी से मिलाया हाथ

Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भाईजान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड वॉर फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर भी जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं। अब उन्होंने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी, जिसे वामशी पैडिपल्ली डायरेक्ट करेंगे। सलमान खान ने डायरेक्टर के साथ एक फोटो शेयर करते हुए, नए प्रोजेक्ट की शूटिंग अपडेट दी है।

सलमान खान ने वामशी संग नई फिल्म का किया ऐलान

सलमान खान ने अभी भी तक यह नहीं बताया कि इस फिल्म का नाम क्या होगा, लेकिन रिलीज को लेकर जरूरी अपडेट दी है। इस फिल्म को दुनिया भर के कई सिनेमाघरों में रिलीज करने का प्लान किया जा रहा है और इसकी शूटिंग अप्रैल 2026 में शुरू होने वाली है। इस कोलैबोरेशन की पुष्टि करते हुए सलमान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘दिल, दिमाग, जिगर से… इस अप्रैल से @directorvamshi के साथ।’ अब बस मेकर्स की तरफ से रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट होनी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *