देश-दुनिया, मनोरंजन, राजनीति, सोशल मीडिया

Salim Khan: कैसी है सलमान खान के पिता की हालत? डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट

Salim Khan: कैसी है सलमान खान के पिता की हालत? डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट

Salim Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं, जहां डॉक्टर्स लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। अब सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर ताजा अपडटे सामने आई है। लीलावती के डॉक्टर्स ने उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देते हुए ये भी बताया कि उन्हें कब और कैसे अस्पताल लाया गया था? साथ ही बताया कि अस्पताल लाते वक्त कैसी थी उनकी हालत?

न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में सलीम खान की देखभाल कर रहे डॉक्टर जमील पारकर ने बताया, ‘उनको मामूली ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसमें सर्जरी की जरूरत नहीं होती है। उन पर डीएसए (Digital Subtraction Angiography) की प्रकिया की गई, लेकिन इसे सर्जरी नहीं कहेंगे। उनको आईसीयू में रखा गया है। पहले उन्हें डिस्चार्ज करने की बात कही गई थी, लेकिन जब उनको थोड़ा आराम हो जाएगा तब इस बारे में फैसला लिया जाएगा। फिलहाल वो वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन रिकवर कर रहे हैं। उम्मीद है कि कल उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है। हालांकि, अधिक उम्र होने के चलते रिकवरी थोड़ी स्लो है।’

फैमिली डॉक्टर ने कराया था भर्ती

डॉक्टर पारकर ने बताया कि कल यानी 17 फरवरी को सलीम खान को फैमिली डॉक्टर चोपड़ा की तरफ से लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनका ब्लड प्रेशर भी हाई था, इसलिए हमने उनको सेफ्टी की नजर से देखते हुए बैकअप के लिए वेंटिलेटर पर रखा था। अब वो बेहतर कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *