Ramayana Teaser: भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे भव्य फिल्म मानी जा रही ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ और ‘अवतार’ जैसी कमाल की फिल्मों से कंपेयर किया जा रहा है। नमित मल्होत्रा के महत्वाकांक्षी विजन के साथ इसे दो भागों में रिलीज किया जाएगा, जिसका अनुमानित बजट ₹ 4000 करोड़ बताया जा रहा है। आज इस फिल्म से भगवान राम की पहली झलक रिलीज कर दी गई है। सामने आए टीजर में ग्रैंड फिल्म की छोटी झलक देखने को मिल रही है और फैंस इसे देखने के बाद और उत्साहित और बेकरार हो गए हैं।
Rama is the greatest of all time because he lived a life where the choices he made were always in the benefit of the greater good, duty over desire, and sacrifice over self.
His legacy continues to enhance and empower humanity over time and bring the belief in the goodness of… pic.twitter.com/FjlcgF6e8q
— Namit Malhotra (@malhotra_namit) April 2, 2026
पहली झलक आई सामने
पहली झलक में रणबीर कपूर पूरी तरह से राम के रूप में रमे न नजर आ रहे हैं। इस झलक में उनकी ताज पोशी से लेकर उनके वनवास जाने की झलकियां, जंगल में उनका संघर्ष , सीता हरण, रावण की झलक देखने को मिल रही है। रणबीर का लुक जहां पूरी तरह साफ नजर आया है, वहीं साई पल्लवी और यश की झलकियों ने फैंस के लिए बेकरारी को और बढ़ा दिया है। टीजर में इस्तेमाल एनिमेशन और वीएफएक्स कमाल के हैं। ये पहली झलक जाहिर कर रही है कि फिल्म काफी भव्य होगी।
मेकर्स का संदेश
फिल्म के प्रोड्यूसर ने इस झलक को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘राम अब तक के सबसे महान व्यक्ति हैं, क्योंकि उन्होंने ऐसा जीवन जिया जिसमें उनके द्वारा लिए गए निर्णय सदैव व्यापक भलाई के हित में थे—जहाँ उन्होंने अपनी इच्छाओं पर अपने कर्तव्य को और अपने स्वार्थ पर त्याग को प्राथमिकता दी। उनकी विरासत समय के साथ मानवता को और अधिक समृद्ध तथा सशक्त बनाती जा रही है; साथ ही, यह मानवीय चेतना की अच्छाई में उस विश्वास को भी सुदृढ़ करती है, जिसके बल पर सभी प्रकार के संघर्षों का समाधान किया जा सकता है और विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है।’
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी प्रभावशाली स्टार कास्ट है। रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि साईं पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार को जीवंत करेंगे। संगीत के मोर्चे पर भी यह फिल्म एक बड़ा धमाका करने वाली है। ऑस्कर विजेता एआर रहमान इस प्रोजेक्ट के लिए दिग्गज संगीतकार हंस ज़िमर के साथ हाथ मिला रहे हैं, जो इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू करेंगे।