मनोरंजन, सोशल मीडिया

जेल में  बिताए समय को लेकर भावुक हुए Rajpal Yadav, फराह को बताया दिल का हाल

जेल में  बिताए समय को लेकर भावुक हुए Rajpal Yadav, फराह को बताया दिल का हाल

Rajpal Yadav: इस साल फरवरी में एक्टर राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस में खुद को सरेंडर कर दिया था और दिल्ली हाई कोर्ट से अंतरिम बेल मिलने से पहले उन्होंने करीब 12 दिन तिहाड़ जेल में बिताए थे। उन्हें हाल ही में फराह खान के यूट्यूब चैनल पर गेस्ट के तौर पर देखा गया। इस दौरान उन्होंने अपने करियर और पर्सनल लाइफ के अलावा जेल में बीते उस बुरे वक्त के बारे में पहली बार बात की। उन्होंने अपनी जेल की सजा के बारे में बात की।

राजपाल यादव ने जेल में कैसे काटे दिन

जब फराह ने पूछा कि क्या जेल के अंदर उनके फैंस हैं तो राजपाल ने कहा, ‘वहां पे फैंस तो नहीं, लेकिन जो एक सिस्टम है, एक कानून है, अनुशासन है… उससे बड़ा कोई नहीं है।’ जब फराह ने पूछा कि क्या उन्हें इस सिचुएशन पर गुस्सा आया तो यादव ने कहा, ‘नहीं मैं हर कंडीशन में जीना सीख गया हूं।’ इसके अलावा, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने जेल के अंदर कोई ड्यूटी की तो एक्टर ने कहा, ‘वो नौबत नहीं आई थी, लेकिन प्रॉपर डिसिप्लिन के साथ हमें वहां रहने के लिए मिला था तो हमें वहां रहना ही था और प्रॉपर टाइम काटना था।’

राजपाल यादव ने मदद करने वालों का किया आभार व्यक्त

राजपाल यादव ने अपने फैंस और उन सेलेब्रिटीज का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने मुश्किल समय में उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि जिसने भी सोशल मीडिया पर उनके बारे में पोस्ट किया और उनकी मदद की वे उन सभी के आगे नतमस्तक हैं। राजपाल यादव अब ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे, जो 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं और इसके पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके अलावा, उनकी फिल्मों की लिस्ट में ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हैवान’ भी शामिल हैं। इन दोनों ही फिल्मों में अक्षय मुख्य भूमिका में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *