उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति

बोले Rajnath Singh- 2027 में फिर यूपी में लौटेगी भाजपा, ब्रहम्मोस को लेकर कही बड़ी बात

Rajnath Singh: लखनऊ में बोले रक्षा मंत्री- कई देश खुलेआम इंटरनेशनल कानूनों का कर रहे उल्लंघन

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम से भारतीय राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव सामने आया है। कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर जो पसीना बहाया, ये जीत उस वजह से हासिल हुई। यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव में भी बिहार जैसा प्रदर्शन दोहराएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दूसरी पार्टियों की तरह जाति, पंथ और धर्म के आधार पर राजनीति नहीं करती। हम देश की सुरक्षा, गौरव, संस्कृति और विकास कार्यों के लिए राजनीति करते हैं। बिहार की जनता ने देखा कि प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार नहीं है, इसलिए जनता ने फिर से बिहार की सत्ता भाजपा को सौंप दी। रक्षा मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है, जनता ने इसे देखा है।

प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार खत्म किया

रक्षा मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में सुधार के लिए जो सहायता दी जाती थी, वह अंतिम व्यक्ति तक यथावत नहीं पहुंच पाती थी, क्योंकि भ्रष्टाचार नाम का दीमक उसे खा जाता था। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तय किया कि भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे और आज वह करके दिखाया। आज सहायता राशि सीधे जरूरतमंदों के खातों में पूरी की पूरी पहुंच रही है। यूपीआई से लेनदेन बढ़ने से भी भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में मदद मिली।

भारत की मिसाइल और हथियार खरीदने की होड़

राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत में बनी मिसाइलें और हथियारों को खरीदने के लिए इंडोनेशिया सहित कई देशों में में होड़ लगी है। जिस ब्रह्मोस मिसाइल ने ऑपरेशन सिंदूर में करिश्मा किया, वह हमारे लखनऊ में बनी है। ये लखनऊवासियों के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *