Rahul Gandhi VS EC: कर्नाटक की एक लोकसभा सीट पर हुए चुनाव को लेकर राहुल गांधी द्वारा किए गए दावे को चुनाव आयोग ने गलत बताया है। चुनाव आयोग ने कहा कि कर्नाटक में हुए चुनाव को लेकर कोर्ट में कोई अपील फाइल नहीं की गई। आयोग ने कहा कि कांग्रेस ने किसी उम्मीदवार ने चुनाव परिणाम को कानूनी चुनौती नहीं दी थी, जबकि उसके पास ऐसा करने का विकल्प था। राहुल गांधी ने दावा किया था कि उनके पास इस बात के पक्के सबूत हैं कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कर्नाटक की एक सीट पर वोट चोरी किए गए थे।
‘राहुल गांधी के आरोप बेबुनियाद’
आयोग ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता ने न केवल ‘बेबुनियाद आरोप’ लगाए, बल्कि एक संवैधानिक संस्था को ‘धमकाने’ का भी प्रयास किया। गांधी ने कहा कि कांग्रेस के पास इस बात के ‘ठोस एवं सौ प्रतिशत ठोस सबूत’ हैं कि निर्वाचन आयोग ने कर्नाटक की एक विधानसभा सीट पर धोखाधड़ी की अनुमति दी। उन्होंने चुनाव आयोग को चेतावनी देते हुए कहा, आप इससे बच नहीं पाएंगे, क्योंकि हम आपका पीछा नहीं छोड़ने वाले।
❌इस सोशल मीडिया पोस्ट में किया गया दावा भ्रामक और निराधार है
✅ विस्तार में जानने के लिए, नीचे दिए गए इस मुख्य निर्वाचन अधिकारी, कर्नाटक के लिंक को देखिए।https://t.co/TBcX8aUwji
चित्र में विवरण पढ़ें 👇 https://t.co/fdiDWMDttL pic.twitter.com/HZ73NxwlJc
— Election Commission of India (@ECISVEEP) July 24, 2025
राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए निर्वाचन आयोग ने कहा कि जहां तक कर्नाटक चुनावों का सवाल है, यह ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’ है कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 80 के अनुसार चुनाव याचिका दायर करने, या यदि दायर की गई है तो हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार करने के बजाय, उन्होंने न केवल निराधार आरोप लगाए, बल्कि एक संवैधानिक संस्था यानी निर्वाचन आयोग को धमकी देने का विकल्प भी चुना है।