उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

UP Politics: रायबरेली दौरे पर Rahul Gandhi, BJP के मंत्री ने धरने पर बैठे

UP Politics: रायबरेली दौरे पर Rahul Gandhi, BJP के मंत्री ने धरने पर बैठे

UP Politics: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रायबरेली के दौरे पर हैं। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भी लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर समर्थकों के साथ धरना दिया। दिनेश प्रताप सिंह ने इस दौरान पीएम मोदी की मां के अपमान का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा।

क्या है पूरा मामला?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के रायबरेली दौरे के पहले ही दिन राजनीतिक घमासान तेज हो गया। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर समर्थकों के साथ धरना दिया। मंत्री ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की मां का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान “राहुल गांधी वापस जाओ” के नारे गूंजे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर मंत्री और समर्थकों को समझाने में जुटे।

रायबरेली में लगे विवादित पोस्टर

रायबरेली में राहुल गांधी के दौरे से पहले ही विवादित पोस्टर लग गए थे, इन पोस्टरों में राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी को कलयुग का भगवान बताया गया है। पोस्टर में लिखा गया है, “इंडिया की अंतिम आस, कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु , महेश।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *