Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी पर ‘बहुजनों’ के अधिकार छीनने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा या तो मतदाता सूची से उनके नाम हटाकर या फिर आदिवासियों के वन अधिकार पट्टे गायब कर उन्हें उनके हक से वंचित कर रही है। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ‘कागज मिटाओ-अधिकार चुराओ’ को भाजपा ने बहुजनों पर अत्याचार का नया हथियार बना लिया है। एक तरफ वह दलितों और पिछड़ों के नाम मतदाता सूची से हटा देती है, दूसरी तरफ आदिवासियों के वन अधिकार पट्टे गायब कर देती है।
उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए छत्तीसगढ़ में सरकारी दस्तावेज से ‘गायब’ वन अधिकार पट्टों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिले में कुल पट्टों में से आधे से ज्यादा गायब कर दिए गए हैं। उन्होंने लिखा, छत्तीसगढ़ के बस्तर (2,788 पट्टे) और राजनांदगांव (आधे से अधिक) में हजारों वन अधिकार पट्टों के दस्तावेज अचानक गायब कर दिए गए हैं। कांग्रेस ने जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा के लिए वन अधिकार कानून बनाया था। भाजपा इसे कमजोर कर रही है और आदिवासियों के मूल अधिकार छीन रही है। उन्होंने आदिवासियों को देश के ‘पहले मालिक’ बताते हुए कहा, ‘हम उनके अधिकारों की हर हाल में रक्षा करेंगे।’
"काग़ज़ मिटाओ, अधिकार चुराओ" – बहुजनों के दमन के लिए भाजपा ने यह नया हथियार बना लिया है।
कहीं वोटर लिस्ट से दलितों, पिछड़ों के नाम कटा देते हैं, तो कहीं आदिवासियों के वन अधिकार पट्टों को ही ‘गायब’ करवा देते हैं।
बस्तर में 2,788 और राजनांदगांव में आधे से ज़्यादा – छत्तीसगढ़ में… pic.twitter.com/XzsGiGlsRc
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 14, 2025