दिल्ली, देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

Raghav Chadha: AAP से अनबन के बीच राघव चड्ढा उठाएंगे ये कदम? खुद दे दिए संकेत

Raghav Chadha: AAP से अनबन के बीच राघव चड्ढा उठाएंगे ये कदम? खुद दे दिए संकेत

Raghav Chadha: सांसद राघव चड्ढा और उनकी पार्टी (AAP) और नेताओं के बीच जबसे अनबन का दौर शुरू हुआ है, तबसे दिल्ली और पंजाब का सियासी तापमान बढ़ गया है. अब राघव चड्ढा के समर्थक और जनता उनके अगले कदम का इंतजार कर रही है. इस बीच राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऐसे संकेत दे दिए हैं, जिससे राजनीति दिलचस्प मोड़ लेती दिख रही है. दरअसल, राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी रील शेयर की है जिससे संकेत मिल रहे हैं कि वह अपनी नई पॉलिटिकल पार्टी बनाने का प्लान कर सकते हैं.

राघव चड्ढा ने लिखा– ‘दिलचस्प विचार है

दरअसल, राघव चड्ढा ने रिहान नाम के एक शख्स की इंस्टाग्राम रील शेयर की. @seedhathok नाम से कंटेंट क्रिएटर रिहान इस रील के माध्यम से यह सुझाव दिया कि आप सांसद के अब अपनी नई पार्टी शुरू कर देनी चाहिए. इससे उन्हें और ज्यादा समर्थन मिलेगा. इस पोस्ट को शेयर कर राघव चड्ढा ने लिखा, ‘Interesting Thought’ यानी ‘दिलचस्प विचार है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *