उत्तर प्रदेश, राजनीति

लखनऊ में अलविदा की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन, पैरों से कुचले अमेरिका-इजराइल के झंडे

लखनऊ में अलविदा की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन, पैरों से कुचले अमेरिका-इजराइल के झंडे

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश की राजधानी में अलविदा की नमाज के बाद अमेरिका और इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। मस्जिदों के बाहर जमीन पर अमेरिका-इजराइल के झंडे लगाए गए हैं, जिन्हें नमाजी कुचल कर आ-जा रहे हैं। शिया धर्म धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने आज बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। पुराने लखनऊ में रुट डायवर्जन है।

ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में मौलाना खालिद रशीद की इमामत में नमाज अदा की गई। टीले वाली मस्जिद पर नमाज को लेकर खास तैयारी की गई थी। टीले वाली मस्जिद के नायब इमाम इम्तियाज हसन ने बताया कि यहां 370 सालों से अलविदा की नमाज अदा की गई। बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में शिया समुदाय अलविदा की नमाज अदा कर रहा है।

खामेनेई की तस्वीरें लेकर पहुंचे बच्चे और महिलाएं

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी पहुंचे हैं। इनके हाथों में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के पोस्टर हैं। बड़ा इमामबाड़ा में नमाज के बाद प्रदर्शन शुरू हो गया है यहां लोग अमेरिका,इजराइल,सऊदी अरब के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान एक से बढ़कर एक जलील का नारा लगा रहे हैं।

लखनऊ में अलविदा की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन, पैरों से कुचले अमेरिका-इजराइल के झंडे

पुराने लखनऊ के कई इलाकों में डायवर्जन

लखनऊ में रमजान के आखिरी जुमा (अलविदा) के मौके पर शुक्रवार को शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजी जुट रहे हैं। इस दौरान बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद और 1 बजे टीले वाली मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी। भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने पुराने लखनऊ के कई इलाकों में डायवर्जन लागू किया है। टीले वाली मस्जिद के बाहर फोर्स तैनात है। यहां रुट डायवर्जन का पालन भी कराया जा रहा है। यहां महिला पुलिसकर्मी भी मुस्तैद दिख रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *