देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

Priyanka Gandhi: संसद में क्यों कराई जा रही ‘वंदे मातरम’ पर चर्चा, कांग्रेस सांसद ने बताई वजह

Parliament Session: स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं पीएम मोदी; ओम बिरला के दावे पर भड़कीं प्रियंका

Priyanka Gandhi: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने वंदे मातरम पर सदन चर्चा में भाग लिया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि संसद में इस समय ये चर्चा इसलिए कराई गई, क्योंकि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। प्रियंका गांधी ने संसद में कहा कि वंदे मातरम केवल भावना नहीं, बल्कि देश की आजादी की लड़ाई की ताकत और नैतिकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस गीत ने ब्रिटिश साम्राज्य को भी झुकने पर मजबूर किया था। प्रियंका ने कहा कि वंदे मातरम नाम लेते ही स्वतंत्रता संग्राम की यादें और उसका साहस सामने आ जाता है। उन्होंने आकहा कि 1930 के दशक में सांप्रदायिक की राजनीति उभरी तब ये गीत विवादित होने लगा। उन्होंने कहा कि 1937 में नेताजी कोलकाता में कांग्रेस अधिवेशन का आयोजन कर रहे थे। 20 अक्टूबर का लेटर उन्होंने सुनाया, लेकिन इससे पहले उन्होंने नेहरू को एक चिठ्ठी लिखी थी, इसका पीएम मोदी ने जिक्र नहीं किया।

हम देश के लिए हैं, आप चुनाव के लिए हैंप्रियंका गांधी

प्रियंका ने कहा कि हम देश के लिए हैं, आप चुनाव के लिए हैं। 17 अक्टूबर को चिठ्ठी के जवाब में नेहरू ने 20 अक्टूबर की चिठ्ठी में लिखा- मैंने तय किया है कि मैं 25 अक्टूबर कोलकाता आऊंगा, टैगोर से मिलूंगा। 28 अक्टूबर को कांग्रेस ने वंदे मातरम् को राष्ट्रगीत घोषित किया। इस कार्यसमिति की बैठक में सभी महापुरुष मौजूद थे। सभी इस प्रस्ताव से खुश थे। सहमत थे। संसद में वंदे मातरम पर हो रही बहस के बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सवाल उठाया कि आखिर इसकी जरूरत क्या थी। उन्होंने कहा कि यह गीत 150 साल से देश की आत्मा का हिस्सा रहा है और 75 साल से आज़ाद भारत में जनता के दिलों में बसता आया है। प्रियंका ने पूछा कि आज इस पर बहस कर सरकार क्या साबित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष को जनता की जिम्मेदारियों पर ध्यान देना चाहिए, न कि ऐसे मुद्दों पर विवाद खड़ा करना चाहिए।

मोदी जितने साल से पीएम हैं, उतने साल तो नेहरू ने जेल में बिताए

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में वंदे मातरम पर चल रही बहस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि संविधान सभा द्वारा स्वीकृत वंदे मातरम के स्वरूप पर सवाल उठाना रवींद्रनाथ टैगोर, महात्मा गांधी, मौलाना आजाद और भीमराव आंबेडकर जैसे महान नेताओं का अपमान है। प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री 12 साल से देश चला रहे हैं, और यह वही अवधि है जितने साल पंडित नेहरू ने आज़ादी की लड़ाई में जेल में बिताए थे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि पंडित नेहरू ने 12 साल जेल में रहने के बाद देश का 17 साल तक नेतृत्व किया था। उन्होंने भाजपा पर नेहरू को बार-बार निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सरकार को नेहरू पर चर्चा करनी है तो स्पीकर की अनुमति लेकर लंबी बहस करा लें। लेकिन उन मुद्दों पर बात भी जरूरी है, जिनके लिए जनता प्रतिनिधियों को संसद भेजती है। उन्होंने सवाल उठाया कि बेरोजगारी, गरीबी और प्रदूषण जैसे असली मुद्दों पर चर्चा क्यों नहीं हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *