उत्तर प्रदेश, राजनीति, रोजगार, स्पेशल स्टोरी

Ayodhya: नवसंवत्सर पर राष्ट्रपति का अयोध्या दौरा, जानिए क्या है निर्धारित कार्यक्रम

Ayodhya: नवसंवत्सर पर राष्ट्रपति का अयोध्या दौरा, जानिए क्या है निर्धारित कार्यक्रम

Ayodhya: नवसंवत्सर के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह करीब 11 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से प्रस्थान के दौरान अवध विश्वविद्यालय के विद्यार्थी तिरंगा लहराकर उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग से चूड़ामणि चौराहा होते हुए राम पथ के जरिए आगे बढ़ेंगी।

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर अयोध्यावासी उनका अभिनंदन करेंगे। जगह-जगह वैदिक आचार्य व वेदपाठी स्वस्तिवाचन के साथ स्वागत करेंगे, वहीं सांस्कृतिक मंचों पर कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। राष्ट्रपति राम मंदिर में जगतगुरु आद्य शंकराचार्य द्वार से प्रवेश करेंगी।

सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति लगभग चार घंटे रामनगरी में प्रवास करेंगी। इस दौरान वह राम मंदिर के दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र की स्थापना भी करेंगी। राष्ट्रपति के रूप में उनका यह दूसरा अयोध्या दौरा है। तैयारी को कैसे भव्य रुप दिया जाए इसको लेकर प्रशासन लगातार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *