उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

Prayagraj: कोल्ड स्टोरेज का हिस्सा गिरने से हुआ बड़ा हादसा, इलाके में मची अफरा-तफरी

Prayagraj: कोल्ड स्टोरेज का हिस्सा गिरने से हुआ बड़ा हादसा, इलाके में मची अफरा-तफरी

Prayagraj: प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया. जर्जर कोल्ड स्टोरेज का एक हिस्सा अचानक गिरने से कई लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि छज्जा गिरने के बाद वहां से अमोनिया गैस का रिसाव भी शुरू हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना के बाद कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका भी जताई जा रही थी. सूचना मिलते ही फाफामऊ थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया. वहीं हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. भीड़ को हटाने और राहत कार्य सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. फिलहाल घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

घटना की सूचना मिलते ही सभी टीमें हुईं एक्टिव

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ये घटना करीब 2 बजे की है और जैसे ही घटना की सूचना मिली तो टीमें एक्टिव हो गईं. एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को भी सूचित किया गया, सभी लोग राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं. लगभग 6 लोगों को अस्पताल भेजा गया, घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है. इस घटना में मृतक की कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है, हादसा कैसे हुआ यह जांच में पता चलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *