उत्तर प्रदेश, राजनीति

बरेली में होली-रमजान पर पुलिस का फ्लैग मार्च, अधिकारियों ने दिए दिशा-निर्देश

बरेली में होली-रमजान पर पुलिस का फ्लैग मार्च, अधिकारियों ने दिए दिशा-निर्देश

बरेली: होली और रमजान के मद्देनजर देवरनियां व रिछा चौकी क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में सोमवार शाम को कई गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में उप जिलाधिकारी इश्ता किशोर, क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अरुण कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी उप निरीक्षक आशुतोष द्विवेदी सहित भारी पुलिस बल शामिल था।

यह मार्च वसुधरन जागीर, सिंगतरा, नगर पंचायत देवरनियाँ, गिरधरपुर, मगरी नवादा और धर्मपुरा जैसे अति संवेदनशील गांवों से गुजरा। अधिकारियों ने जुलूस मार्गों को चिह्नित कर संवेदनशील रास्तों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का भी जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार की अफवाह या हुड़दंग की स्थिति में तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। असामाजिक तत्वों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *