देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

PM Modi: पांच प्रभावशाली देशों के नेताओं से पीएम मोदी ने की बात, दिया शांति का मंत्र

PM Modi: पांच प्रभावशाली देशों के नेताओं से पीएम मोदी ने की बात, दिया शांति का मंत्र

PM Modi: पश्चिम एशिया में गहराते युद्ध के बादलों और बढ़ती सैन्य तनातनी के बीच भारत ने अपनी कूटनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के पांच प्रभावशाली देशों के राष्ट्राध्यक्षों से फोन पर बात कर भारत का रुख स्पष्ट किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री ने ओमान, मलेशिया, फ्रांस, जॉर्डन और कतर के नेताओं के साथ मौजूदा स्थिति पर विस्तृत चर्चा की।

संवाद और कूटनीति पर भारत का जोर

प्रधानमंत्री ने ओमान के सुल्तान से भी बात की। इस दौरान उन्होंने भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी में ओमान के प्रयासों की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को केवल ‘संवाद और कूटनीति’ के जरिए ही सुलझाया जा सकता है। भारत का प्राथमिक उद्देश्य फिलहाल तनाव को कम करना और क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति की बहाली करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *