देश-दुनिया, राजनीति

संसद में बोले PM मोदी- हमने घोटाले रोककर पैसे बचाए, देश बनाया

संसद में बोले PM मोदी- हमने घोटाले रोककर पैसे बचाए, देश बनाया

Pm Modi Speech in Loksabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के समर्थन में बोला। उन्होंने कहा- हमने 5 दशक तक गरीबी हटाओ के झूठे नारे सुने। हमने गरीब को झूठे नारे नहीं, सच्चा विकास दिया है। 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर आए हैं। पीएम ने राहुल का नाम लिए बिना कहा- गरीबों की झोपड़ी में फोटो सेशन कराने वालों को गरीबों की बात बोरिंग ही लगेगी। बता दें कि राहुल गांधी ने सोमवार को कहा था- राष्ट्रपति का भाषण बोरिंग था। पीएम मोदी ने केजरीवाल का नाम लिए बिना कहा- हमने भ्रष्टाचार पर रोक लगाकर देश के बनाया, इस पैसे से शीश महल नहीं बनवाया।

संविधान के लिए जीने वाले यहां बैठे हैं: पीएम

जब सत्ता सेवा बन जाए तो राष्ट्र निर्माण होता है। जब सत्ता को विरासत बना दिया जाए, तब लोकतंत्र खत्म हो जाता है। हम जहर की राजनीति नहीं करते हैं। हम देश की एकता को सर्वोपरि रखते हैं और इसलिए सरदार पटेल का दुनिया का सबसे बड़ा स्टैच्यू बनाते हैं। उनका स्मरण करते हैं। वो जनसंघ के नहीं थे। दिल्ली में आपको कई स्थान ऐसे मिलेंगे, जहां कुछ परिवारों ने अपने म्यूजियम बनाकर रखे हैं। जनता के पैसों से काम हो रहा है, लोकतंत्र की आत्मा क्या होती है। हमने पीएम म्यूजियम बनाया। देश के पहले से लेकर मेरे पूर्व तक के सभी प्रधानमंत्रियों के जीवन और कार्य को दिखाया गया है। मैं तो चाहूंगा कि इस म्यूजियम में जो महापुरुष हैं, उनके परिवारों को देखना चाहिए। लगे कि कुछ जोड़ना है तो बताना चाहिए। अपने लिए तो सब करते हैं, संविधान के लिए जीने वाले यहां बैठे हैं।

2014 में जब हम आए तब मान्य विपक्ष नहीं था

2014 में जब आए तब मान्य विपक्ष नहीं था। उतने अंक भी लेकर कोई नहीं आया था, अनेक कानून ऐसे थे हमें पूरी स्वतंत्रता थी। हमारा संविधान को मानने का चरित्र था, हमने तय किया कि भले विपक्ष नहीं होगा, लेकिन जो सबसे बड़े दल का नेता है, उसे मीटिंग में बुलाएंगे। ये लोकतंत्र की आत्मा होती है, तब होता है। बजट में हमने डीपटेक के डोमेन में इन्वेस्टमेंट की बात कही। ये हमारे लिए तेज गति से आगे बढ़ने के लिए है। 21वीं सदी टेक्नोलॉजी ड्रिवेस सेंचुरी है। भारत को इस क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा। हम लगातार युवा भविष्य को ध्यान में रखते हुए काम कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कुछ दल हैं जो लगातार युवाओं के साथ धोखा कर रहे हैं। ये दल चुनाव के दरम्यान ये पत्ता देंगे वो पत्ता देंगे। वादा तो करते हैं, लेकिन पूरा नहीं करते। ये दल युवाओं के भविष्य पर आपदा बनकर गिरे हैं। हम कैसे काम करते हैं, ये हरियाणा में अभी देश ने देखा है। बिना पर्ची-बिना खर्ची। नौकरी देने का वादा किया था। सरकार बनते ही नौकरी मिल गई नौजवानों को। हम जो कहते हैं, उसी का परिणाम है। हरियाणा में तीसरी बार भव्य विजय। हरियााणा के इतिहास में तीसरी बार विजय ऐतिहासिक घटना है। महाराष्ट्र में भी ऐतिहासिक परिणाम।

10 साल में घोटाले होने से लाखों करोड़ रुपए बचे

हमने इथेनॉल ब्लेंडिंग का फैसला लिया। हम एनर्जी इंडिपेंडेंट नहीं हैं। बाहर से लाना पड़ता है। पेट्रोल-डीजल की आय कम हुई। इस फैसले से एक लाख करोड़ रुपए का फर्क पड़ा है। ये पैसा किसानों की जेब में गया है। मैं बचत की बात कर रहा हूं, लेकिन पहले अखबारों की हैडिंग होती थी। इतने लाख के घोटाले, 10 साल हो गए ये घोटाले न होने से भी लाखों करोड़ रुपए बचे हैं। जो जनता की सेवा में लगे। सरकारी खरीद में ट्रांसपेरेंसी लगाए और जैम पोर्टल से कम पैसों में खरीदी हुई। सरकार के एक लाख 15 करोड़ रुपए की बचत हुई। स्वच्छता अभियान का मजाक उड़ाया गया, जैसे पाप कर दिया हो। आज संतोष से कहना है कि सफाई के कारण हाल के वर्षों में सिर्फ सरकारी दफ्तरों से जो कबाड़ बेचा गया उसमें 2300 करोड़ मिले। गांधी ट्रस्टी शिप का सिद्धांत देखते हैं। स्वच्छता अभियान से कबाड़ बेचकर 2300 करोड़ रुपए कबाड़ बेचकर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *