Diwali 2025: दीपावली के पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स हैंडल पर साझा किए संदेश में लिखा, ‘सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है।’ इससे पहले रविवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने एक पुरानी तस्वीर को दोबारा पोस्ट करते हुए एक्स हैंडल पर लिखा, ‘आइए इस त्योहारी सीजन में 140 करोड़ भारतीयों की कड़ी मेहनत, रचनात्मकता और नवाचार का जश्न मनाएं।’
Greetings on the occasion of Diwali. May this festival of lights illuminate our lives with harmony, happiness and prosperity. May the spirit of positivity prevail all around us.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 20, 2025
‘गर्व से कहो ये स्वदेशी है!’
प्रधानमंत्री ने देशवासियों से गर्व का अनुभव करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करने की अपील भी की। उन्होंने लिखा, ‘आइए, भारतीय उत्पाद खरीदें और कहें- गर्व से कहो ये स्वदेशी है! आपने जो खरीदा है उसे सोशल मीडिया पर भी साझा करें। इस तरह आप दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे।’
दीपावली से पहले जीएसटी बचत उत्सव की सौगात दे चुकी है सरकार
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गत माह 22 सितंबर से जीएसटी दरों में कटौती का एलान किया था। नवरात्रि के मौके पर इसे सरकार ने जीएसटी बचत उत्सव का नाम दिया था। सरकार ने कहा था कि त्योहारी सीजन में जनता की मांग और आकांक्षाओं के अनुरूप महंगाई से बड़ी राहत देने के लिए टैक्स की दरों में कटौती का फैसला लिया गया है। दीपावली से दो दिन पहले खुद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भी प्रेस वार्ता कर जीएसटी बचत उत्सव को लेकर अहम बयान दिए थे।
Prime Minister Narendra Modi tweets, "Let’s mark this festive season by celebrating the hardwork, creativity and innovation of 140 crore Indians. Let’s buy Indian products and say- Garv Se Kaho Yeh Swadeshi Hai! Do also share what you bought on social media. This way you will… pic.twitter.com/UT7MT6cyBf
— ANI (@ANI) October 19, 2025