उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति

PM Modi Meerut: मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को पीएम ने दिखाई हरी झंडी, यात्रियों को दी बड़ी सौगात

PM Modi Meerut: पीएम मोदी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो को दिखाई हरी झंडी

PM Modi Meerut: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर का उद्घाटन कर दिया। इस शुरुआत के साथ ही दिल्ली के सराय काले खां को मेरठ के मोदीपुरम से जोड़ने वाले 82 km लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से भी अब परिचालन में आ गए। यह देश का इकलौता रूट है जिस पर अब नमो भारत रैपिड ट्रेन और मेट्रो ट्रेन दोनों एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी। मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के संचालन से दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच आवागमन और भी सुगम हो जाएगी जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन कर दिया है। 82.15 किमी लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर जनता के लिए शुरू हो गया है। करीब 82.15 किलोमीटर (70 किमी एलिवेटेड और 12 किमी भूमिगत) लंबाई वाली नमो भारत और मेरठ मेट्रो परियोजना लगभग 30,274 करोड़ रुपये में तैयार हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करते हुए छात्रों और अधिकारियों से बातचीत करते हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेरठ में नमो भारत और मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिकारियों और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने भी पीएम मोदी के साथ नमो भारत में सफर किया। प्रधानमंत्री ने मेरठ में लगभग ₹12,930 करोड़ के अलग-अलग डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। उन्हें देश को समर्पित किया।

 

नमो भारत कॉरिडोर की मुख्य बातें

  • -30,274 करोड़ रुपये है कुल लागत

  • -82.15 किलोमीटर है कुल लंबाई

  • -70 किलोमीटर एलिवेटेड (दिल्ली में 9.22 किमी व उत्तर प्रदेश में 60.57 किमी)

  • -12 किलोमीटर अंडरग्राउंड (दिल्ली में पांच किमी व उत्तर प्रदेश में सात किमी)

  • -14 किलोमीटर हिस्सा दिल्ली में

  • -68 किलोमीटर हिस्सी उत्तर प्रदेश में

  • -02 मेंटीनेंस डिपो (दुहाई और मोदीपुरम)

  • -55 किमी कॉरिडोर चालू (न्यू अशोक नगर व मेरठ साउथ के बीच)

नमो भारत ट्रेनों की विशेषताएं

  • -हर डिब्बों में दो बाई दो सीटें, आरामदायक सफर के लिए ग्रैब हैंडल, ओवरहेड लगेज रैक, मोबाइल व लैपटॉप चार्जिंग सॉकेट।

  • -डबल-ग्लेज्ड, टेम्पर्ड बड़ी सेफ्टी ग्लास खिड़कियां।

  • -पब्लिक अनाउंसमेंट और डिस्प्ले सिस्टम, डायनामिक रूट मैप डिस्प्ले और एक इंफोटेनमेंट डिस्प्ले के साथ-साथ इमरजेंसी कम्युनिकेशन सुविधाओं से लैस।

  • -सीसीटीवी, फायर और स्मोक डिटेक्टर, अग्निशामक यंत्र और डोर इंडिकेटर।

  • -जरूरत के हिसाब से दरवाजे खोलने के लिए पुश बटन। इससे हर स्टेशन पर सभी दरवाजे खोलने की जरूरत नहीं।

  • -हर ट्रेन में एक प्रीमियम कोच होता है।

  • -महिलाओं के लिए हर ट्रेन में एक कोच रिजर्व।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *