उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

PM Modi: आत्मविश्वास वह शक्ति, जिसके बल पर सब संभव; जानिए इस संदेश के क्या मायने?

PM Modi: आत्मविश्वास वह शक्ति, जिसके बल पर सब संभव; जानिए इस संदेश के क्या मायने?

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आत्मविश्वास वह शक्ति है जो सब कुछ संभव बनाती है और विकसित भारत के सपने को साकार करने में मदद करेगी। सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा- आत्मविश्वास वह शक्ति है, जिसके बल पर सब कुछ संभव है। विकसित भारत के सपने को साकार करने में देशवासियों की यही शक्ति बहुत काम आने वाली है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने संस्कृत का एक श्लोक भी साझा किया है। जिसमें उन्होंने लिखा-  श्रीर्मङ्गलात् प्रभवति प्रागल्भ्यात् सम्प्रवर्धते। दाक्ष्यात् तु कुरुते मूलं संयमात् प्रतितिष्ठति॥

पीएम मोदी की तरफ से साझा किए गए संस्कृत श्लोक का अर्थ है कि धन सही कर्मों से अर्जित होता है। श्लोक में लिखा है, ‘यह (धन) साहस और आत्मविश्वास से बढ़ता है, कौशल और दक्षता से स्थिर रहता है, और अनुशासन से सुरक्षित रहने पर राष्ट्र की प्रगति में योगदान देता है।’ बता दें कि, पीएम मोदी ने यह पोस्ट भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति बनने के कुछ घंटों किया है।

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता

भारत और अमेरिका के बीच बने व्यापार समझौते के तहत अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर पारस्परिक शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि नया टैरिफ कब से लागू होगा? भारत किन अमेरिकी उत्पादों की खरीद बढ़ाएगा? और व्यापार बाधाएं कैसे कम होंगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *