PM Kisan Yojana: केन्द्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक कुल 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और देश के करोड़ों किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं. हर किस्त के साथ किसानों को सीधे बैंक खाते में आर्थिक मदद मिलती है, जिससे खेती और घरेलू जरूरतों में सहारा मिलता है. अब किसानों की नजर 22वीं किस्त पर टिकी हुई है. पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि होली के आसपास यह रकम जारी हो सकती है. लेकिन त्योहार बीतने के बाद भी राशि ट्रांसफर नहीं हुई. ऐसे में कई किसान यह जानना चाहते हैं कि अगली किस्त कब तक आ सकती है. हाल की रिपोर्ट्स में संकेत मिले हैं कि सरकार जल्द ही इस पर फैसला कर सकती है और लाभार्थियों को राहत मिल सकती है. जान लें लेटेस्ट अपडेट.
अगले हफ्ते तक जारी हो सकती है अगली किस्त?
देश के कई करोड़ किसान इस बात का इंतजार कर रहे हैं. आखिर कब उन्हें 22वीं किस्त मिलेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बात की जाए तो 22वीं किस्त को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. माना जा रहा है कि अगले हफ्ते के आखिर तक किसानों के खातों में 2000 रुपये की रकम ट्रांसफर की जा सकती है. इस योजना के तहत किसानों को हर साल कुल 6000 रुपये की सहायता दी जाती है. यह रकम एक बार में नहीं बल्कि तीन अलग अलग किस्तों में मिलती है. हर चार महीने के अंतराल पर 2000 रुपये सीधे खाते में भेजे जाते हैं. पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT सिस्टम के जरिए जाता है. जिससे बीच में किसी तरह की गड़बड़ी की न हो सके.
पीएम मोदी कर सकते हैं ऐलान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 मार्च को असम के कोकराझार का दौरा करेंगे. इस दौरान कई विकास परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित हो सकता हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान योजना की नई किस्त जारी करने की घोषणा भी हो सकती है. हालांकि सरकार की ओर से फिलहाल इसपर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन किसानों को उम्मीद है कि जल्द ही राशि उनके खातों में ट्रांसफर की जा सकती है.
किसान ऐसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस?
सभी किसानों को अगली किस्त से पहले अपना स्टेटस जरूर चेक करना चाहिए. ऑनलाइन घर बैठे यह काम किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा. वहां Know Your Status के ऑप्शन पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होता है. इसके बाद मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करते ही स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देता है. किसान चाहें तो लाभार्थियों की सूची में भी अपना नाम देख सकते हैं. इसके लिए वेबसाइट के डैशबोर्ड में जाकर राज्य, जिला, उप जिला और पंचायत की जानकारी भरनी होती है. अगर नाम लिस्ट में मौजूद होगा तो पूरी जानकारी सामने आ जाएगी.